Bhojpuri Song: 'मरून कलर सड़िया' के बाद 'पिया काला साड़ी' का जलवा

 
Bhojpuri Song: 'मरून कलर सड़िया' के बाद 'पिया काला साड़ी' का जलवा

Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री इन दिनों यूट्यूब और सोशल मीडिया पर जबरदस्त धमाल मचा रही है। इसी कड़ी में, माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का नया गाना 'Piya Kala Sari' तेजी से लोगों का दिल जीत रहा है। इस गाने ने यूट्यूब पर 100 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है, और इंस्टाग्राम पर इस गाने पर 2.1 मिलियन से ज्यादा रील्स बन चुकी हैं।

'Piya Kala Sari' को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने में एक पत्नी अपने पति से काले रंग की साड़ी गिफ्ट करने की मांग करती है, जो दर्शकों को बेहद मजेदार और रिलेटेबल लगा। माही श्रीवास्तव की शानदार अदाओं और गोल्डी यादव की दमदार आवाज ने इस गाने को और भी खास बना दिया है।

WhatsApp Group Join Now

गौरतलब है कि कुछ समय पहले Amrapali Dubey और Dinesh Lal Yadav का सुपरहिट गाना 'Maroon Color Sadiya' यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा था, और अब 'Piya Kala Sari' भी उसी पॉपुलैरिटी के रास्ते पर चलते हुए भोजपुरिया दर्शकों के दिलों में खास जगह बना चुका है।

Also Read: Bhojpuri Video: निरहुआ और काजल राघवानी के 7 साल पुराने गाने ने मचाई फिर से धूम

'Piya Kala Sari' ना केवल यूट्यूब पर लगातार ट्रेंडिंग लिस्ट में बना हुआ है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी यूजर्स के बीच जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। इसकी लोकप्रियता से साफ है कि यह गाना अब भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा गानों में शुमार हो चुका है।

Tags

Share this story