शादी से पहले प्रेग्नेंट हुई ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, बच्चे को मारकर किया कुर्बान!

बॉलीवुड की चमक-धमक हर किसी को लुभाती है। लेकिन इसके पीछे छिपा अंधेरा बहुत कम लोग देख पाते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रेग्नेंट होने की खबरें अक्सर चर्चा में रहती हैं, लेकिन जब ये किसी की पर्सनल सच्चाई बन जाए, तो जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है। ऐसा ही हुआ एक मशहूर एक्ट्रेस के साथ, जिन्होंने एक शो में अपनी दर्दभरी कहानी खुद सुनाई।
Mandana Karimi Pregnancy: प्यार, धोखा और प्रेग्नेंसी का सच
इस कहानी की मुख्य किरदार हैं मंदाना करीमी, जिन्होंने रिएलिटी शो 'लॉकअप' में अपने साथ हुए धोखे का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के समय उनका एक सीक्रेट रिलेशनशिप एक फेमस डायरेक्टर के साथ था। वो इंसान अक्सर महिला सशक्तिकरण की बात करता था लेकिन असल जिंदगी में ऐसा नहीं था।
मंदाना ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी और उस शख्स पर पूरी तरह भरोसा कर लिया था। यह रिश्ता डेढ़ साल तक चला, और उन्होंने इसे किसी से शेयर नहीं किया क्योंकि उस समय तक उनका तलाक फाइनल नहीं हुआ था। मंदाना कहती हैं कि वह व्यक्ति हमेशा कहता था कि वह उनसे बहुत प्यार करता है।
Pregnant Before Marriage: जब प्लान किया बेबी और फिर मिला धोखा
मंदाना ने बताया कि उन्होंने अपने उस पार्टनर के साथ बेबी प्लान किया था। लेकिन जब वह प्रेग्नेंट हुईं, तो वह आदमी अचानक पीछे हट गया। उसने कहा कि वह दोबारा पिता बनने के लिए तैयार नहीं है क्योंकि उसका पहले से एक बच्चा है।
यह सुनकर मंदाना को बहुत गहरा झटका लगा। उन्होंने कहा कि उस शख्स ने उनकी उम्र को लेकर भी कमेंट किया और बोला कि "तुम 33 की उम्र में इतनी जल्दी प्रेग्नेंट कैसे हो सकती हो?"
मंदाना ने बताया कि जब उन्होंने अबॉर्शन का फैसला लिया, तो वो सबसे अकेली थीं। उनका पार्टनर उनका साथ छोड़ चुका था। उन्होंने बताया कि वो एक दोस्त के घर गए थे ये बात करने, लेकिन उस इंसान ने कोई सपोर्ट नहीं किया। ये घटना उनके लिए जिंदगी बदलने वाला पल बन गई।
शादी से पहले प्रेग्नेंट हुई एक्ट्रेस की ये कहानी बताती है कि फिल्मों में जो चमक दिखती है, असल में वह अक्सर झूठी होती है। मंदाना करीमी की सच्चाई सुनकर हर कोई हैरान रह गया। उन्होंने बताया कि जब किसी का भरोसा टूटता है, तो इंसान अंदर से पूरी तरह बिखर जाता है।