Republic Day 2024: देशभक्ति के रंग में बॉलीवुड, अभिषेक बच्चन-अक्षय कुमार सहित इन सेलेब्स ने दी बधाई
Jan 26, 2024, 14:06 IST
Republic Day 2024: देशभर में गणतंत्र दिवस 2024 (Republic Day 202) पूरे जोश के साथ मनाया जा रहा है। आमजन से लेकर सेलिब्रिटीज तक देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। सभी ने गणतंत्र दिवस की बधाईयां दी और बॉलीवुड सेलेब्स भी इस मौके पर पीछे नहीं रहे। अभिषेक बच्चन, अक्षय कुमार, सोनू सूद से लेकर अनुपम खेर, करना कपूर, संजय दत्त तक सोशल मीडिया के जरिए देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। अमिताभ बच्चन ने भी एक वीडियो शेयर कर गणतंत्र दिवस की सभी को बधाई दी। उन्होंने लिखा- गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।
T 4901 - गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ 🇮🇳🚩 pic.twitter.com/Ju9jP2RRxX
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) January 26, 2024