पाकिस्तान के पूर्व क्रिक्रेटर शोएब मलिक ने फिर से की शादी, इस एक्ट्रेस को बनाया लाइफ पार्टनर 
 

 
news

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने फिर से शादी कर ली है। शोएब ने खुद पोस्ट कर पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद से निकाह की पुष्टि की। यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब शोएब और सानिया के बीच तलाक की खबरें सामने आ रही थीं। शोएब और सना ने एक समारोह के दौरान निकाह किया।शोएब और सना के बीच डेटिंग की खबरें काफी पहले से सामने आ रही थीं। शोएब ने हाल ही में सना को उनके जन्मदिन पर विश भी किया था। शोएब ने लिखा था- हैप्पी बर्थडे बडी! इसके साथ ही पाकिस्तानी क्रिकेटर ने सना के साथ अपनी एक तस्वीर भी शेयर की थी। इस बीच सना ने इंस्टाग्राम पर अपना नाम बदलकर सना शोएब मलिक कर लिया है। हालांकि, अब सानिया को तलाक दिए बिना ही शोएब ने एक और शादी कर ली है। दोनों के तलाक की अफवाहें जरूर उड़ी थीं, लेकिन अब तक दोनों के अलग होने की पुष्टि नहीं हो सकी है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह बातें भी सामने आई हैं कि शोएब और सानिया दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। दोनों का एक बेटा इजहान भी है।

कौन हैं सना जावेद?

पाकिस्तान की मशहूर अभिनेत्रियों में शामिल सना जावेद तलाकशुदा हैं। उन्होंने 2020 में उमैर जसवाल से निकाह किया था। हालांकि, जल्द ही दोनों अलग हो गए थे। बाद में अपने-अपने अकाउंट से इन दोनों ने एक-दूसरे की तस्वीरें भी डिलीट कर दी थीं। फिर दोनों के बीच तलाक की बात सामने आई थी। 28 साल की सना पाकिस्तान के कई टीवी शो में नजर आ चुकी हैं। 

WhatsApp Group Join Now


शोएब और सना के डेट की खबरें थीं

शोएब और सना के बीच डेटिंग की खबरें काफी पहले से सामने आ रही थीं। शोएब ने हाल ही में सना को उनके जन्मदिन पर विश भी किया था। शोएब ने लिखा था- हैप्पी बर्थडे बडी! इसके साथ ही पाकिस्तानी क्रिकेटर ने सना के साथ अपनी एक तस्वीर भी शेयर की थी। इस बीच सना ने इंस्टाग्राम पर अपना नाम बदलकर सना शोएब मलिक कर लिया है। हालांकि, अब सानिया को तलाक दिए बिना ही शोएब ने एक और शादी कर ली है। दोनों के तलाक की अफवाहें जरूर उड़ी थीं, लेकिन अब तक दोनों के अलग होने की पुष्टि नहीं हो सकी है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह बातें भी सामने आई हैं कि शोएब और सानिया दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। दोनों का एक बेटा इजहान भी है।


कब शुरू हुई थी शोएब-सानिया की लव स्टोरी?

शोएब और सानिया की लव स्टोरी दिलचस्प रही। दोनों के बीच नजीदिकयां 2009 से बढ़ने लगी थीं। इसके बाद 2010 में दोनों ने निकाह किया। यह निकाह हैदराबाद में ही हुआ था। 2018 में सानिया और शोएब माता-पिता बने। दोनों की शादी करीब 13 साल तक चली। वहीं, बेटे इजहान मिर्जा मलिक का जन्म 30 अक्टूबर, 2018 को हुआ था। शोएब ने सानिया से पहले हैदराबाद में ही आयशा सिद्दिकी से शादी की थी। 

Tags

Share this story