Harish Magon Death: एक्टर हरीश मैगन ने 76 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, इन बड़ी फिल्मों में निभाया था अहम किरदार
Harish Magon Death: बॉलीवुड इंडस्ट्री ने आज एक दिग्गज कलाकार को खो दिया है. बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में अहम किरदार निभा चुके हरीश मैगन (Harish Magon) ने 76 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है. हालांकि अभी एक्टर की मौत का कारण सामने नहीं आया है. एक्टर की पत्नी पूजा मैगन और उनके दोनों बच्चे सिद्धार्थ और आरुषि के सर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. इस खबर की पुष्टि सिनेमा और टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन CINTAA ने ट्विटर पर एक ट्वीट के जरिए दी है जिसमें उन्होंने एक्टर को श्रद्धांजलि भी दी है.
एसोसिएशन ने ट्वीट के जरिए दी श्रद्धांजलि
बॉलीवुड एक्टर हरीश मैगन सिनेमा एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन CINTAA से 1988 से जुड़े हुए हैं. एसोसिएशन ने एक्टर के निधन पर श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट में लिखा सिंटा हरीश मैगन के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त करता है साथी एसोसिएशन ने यह भी बताया कि वह जून 1988 में इस एसोसिएशन से जुड़े थे. स्पीड पर लोग कमेंट के जरिए एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
इन बड़ी फिल्मों में निभाया था अहम किरदार
एक्टर हरीश मैगन शुरू से ही एक्टिंग में जाना चाहते थे और उन्होंने अपनी पढ़ाई भी पुणे FTII से की थी. उन्होंने 1974 में अपनी ग्रेजुएशन कंप्लीट की थी. एक्टर बॉलीवुड में कई सारी बड़ी फिल्मों में अहम किरदार निभा चुके हैं. एक्टर ने अपने छोटे लेकिन अहम किरदार से लोगों का दिल जीता है और आज भी लोग उन्हें उनके किरदारों के लिए जानते हैं. एक्टर चुपके चुपके, नमक हलाल, गोलमाल, खुशबू, इनकार और मुकद्दर का सिकंदर जैसी कई फिल्मों में दिखाई दे चुके हैं.