Karan Kundrra ने खरीदा है बेहद महंगा लग्जरी फ्लैट, एक्टर ने बताया कब होंगे शिफ्ट
Karan Kundrra: यह तो आप सभी जानते है की करण कुंद्रा टीवी इंडस्ट्री के सबसे प्रतिभाशाली और लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं। इसके साथ ही करण की फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है. अपने अब तक के करियर में करण कई शोज में अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा मनवा चुके हैं. आपको बता दे की अपने अभिनय और मॉडलिंग करियर के अलावा करण ने कई स्रोतों से भी काफी संपत्ति बनाई है। वह कई ब्रांड एंडोर्समेंट और विज्ञापनों से भी मोटी कमाई कर रहे हैं। करण ने हाल ही में अपनी मेहनत की कमाई से शहर में एक आलीशान घर खरीदा है। एक्टर ने अब एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि वह अपने नए घर में कब शिफ्ट होंगे।
मुंबई में खरीदा आलीशान फ्लैट
आपको बता दें कि करण कुंद्रा हाल ही में कर्ली टेल्स के तेरी गली में सेगमेंट में दिखाई दिए और सायन की पॉपुलर फूट कॉनर के दौरान उन्होंने ख़ूब मज़े भी किये, इस दौरान एंकर में करण से यह सवाल भी किया, कि वह अपनी शादी की तारीख़ की अनाउंसमेंट कप कर रहे हैं। इस सवाल पर जवाब देने से बचते हुए करण ने अपनी आने वाली सभी अहम तारीखें और इवेंट्स के नाम बता दिए, उन्होंने सबसे पहले कहा मेरी अगली फ़िल्म छह ऑक्टोबर को रिलीज़ हो रही है, प्लीज़ इसे ज़रूर देखें इसके बाद उन्होंने आगे कहा कि उनकी फ़िल्म के बाद दशहरा दिवाली क्रिसमस और न्यू ईयर है।
कब शिफ्ट हो रहे हैं करण कुंद्रा
इसके साथ ही आपको बता दें कि गणेश चतुर्थी के बारे में पूछे जाने पर करण ने बताया कि गणपति जल्द ही आ रही है, गणपति बहुत ही ज़्यादा अहम है मैं गणपति में अपने नए घर में शिफ़्ट हो रहा हूँ, लास्ट में तेजस्वी प्रकाश के साथ अपनी शादी की प्लानिंग के बारे में भी उन्होंने बात की और उन्होंने कहा, सब मोह माया है ज़िंदगी में असली पनीर होती है ये खाओ पियो ऐश करो इससे ज़्यादा कुछ नहीं।
काफी महंगा है कारन कुंद्रा का घर
आपको बता दें कि पिछले साल करन कुंद्रा ने शहर के सबसे पॉश इलाक़े बांद्रा में समुद्र के सामने एक आलीशान फ़्लैट ख़रीदा था, करण के सपनों के घर से समुद्र का नज़ारा दिखता है, और इसमें 1 पर्सनल लिफ़्ट और एक स्विमिंग पूल भी था, वह आलीशान अपार्टमेंट बांद्रा स्थित एक बिल्डिंग के बाहर भी मंज़िल पर था आपको बतादें एक रिपोर्ट के अनुसार बिग बॉस 15 एक्टर इस बंगले को काफ़ी मोटी रक़म में उन्होंने ख़रीदा है, एक्टर ने अपार्टमेंट ख़रीदने के लिए 14 करोड़ रुपया चुकाए हैं, इसके साथ ही करण कुंद्रा ने यह भी बताया कि फ़िलहाल उन्होंने अभी तीन बेडरूम वाला अपार्टमेंट ख़रीदा है जो कथित तौर पर मुंबई के यारी रोड पर स्थित है अब इस फ़्लैट में करण कुंद्रा जल्द ही शिफ़्ट होने वाले हैं।