भीड़ नहीं चाहिए? तो शिमला-मनाली नहीं, हरियाणा की इस हिल स्टेशन पर जाएं छुट्टियां बिताने

गर्मियों का मौसम शुरू होते ही लोग ठंडी और शांत जगहों की तलाश में निकल पड़ते हैं। अक्सर नाम आते हैं शिमला, मनाली, और नैनीताल का, लेकिन इन जगहों पर भीड़ इतनी ज्यादा हो गई है कि शांति की तलाश एक सपना बन जाती है। ऐसे में हरियाणा की Morni Hills एक शानदार विकल्प बनकर उभर रही है। यहां की हरियाली, झीलें और सुकून भरा माहौल मन को बहुत शांति देता है।
Morni Hills: शिमला-मनाली से कम नहीं ये Hidden Hill Station
बहुत से लोग नहीं जानते कि हरियाणा में भी एक खूबसूरत हिल स्टेशन है — Morni Hills। यह जगह अपनी सुंदरता, हरियाली और प्राकृतिक शांति के लिए जानी जाती है। खास बात ये है कि यहां भीड़ नहीं होती, और आपकी जेब पर भी भारी नहीं पड़ता।
Morni Hills में कई ऐसी जगहें हैं जहां जाकर आप नेचर के करीब महसूस कर सकते हैं। यहां से कुछ किलोमीटर दूर स्थित Tikkar Taal की दो सुंदर झीलें बेहद आकर्षक हैं। इसके अलावा आप ठाकुर द्वार मंदिर के दर्शन कर सकते हैं जो एक ऐतिहासिक स्थल है। साथ ही, नाडा साहिब गुरुद्वारा भी पास ही है जहां आप आध्यात्मिक शांति पा सकते हैं।
अगर आप दिल्ली से आ रहे हैं तो Morni Hills सड़क मार्ग से लगभग 5 से 6 घंटे में पहुंच सकते हैं। दिल्ली से इसकी दूरी करीब 252 किलोमीटर है। वहीं अगर आप चंडीगढ़ में हैं, तो यह जगह केवल 1 घंटे की दूरी पर है, यानी बिल्कुल वीकेंड ट्रिप के लिए परफेक्ट।
क्यों जाएं Morni Hills?
Morni Hills उन लोगों के लिए सबसे बेहतर है जो भीड़ से दूर, शांति के कुछ पल बिताना चाहते हैं। न तो महंगा होटल खर्च, न ही ट्रैफिक और न ही शोरगुल। सिर्फ प्रकृति, सुकून और आप।