Nilu Kohli Husband Death: अभिनेत्री नीलू कोहली के पति का हुआ निधन, बाथरूम के अंदर मिला शव

 
Nilu Kohli Husband Death: अभिनेत्री नीलू कोहली के पति का हुआ निधन, बाथरूम के अंदर मिला शव

Nilu Kohli Husband Death: टीवी सीरियल और फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्री नीलू कोहली (Nilu Kohli) के पति हरमिंदर सिंह (Harminder Singh) का निधन हो गया है. शुक्रवार यानी 24 मार्च को हरमिंदर सिंह गुरुद्वारा गए थे. गुरुद्वारे से घर आने के बाद वह बाथरूम गए. बाथरूम में वो अचानक गिर गए, उस दौरान उनकी नौकरानी वहां मौजूद थी. हरमिंदर सिंह को तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

नीलू कोहली के दोस्त ने दी जानकारी

जानकारी के मुताबिक नीलू कोहली की दोस्त वंदना ने हरमिंदर सिंह के निधन की जानकारी दी है. बंदना ने बताया कि हरमिंदर सिंह के घर एक हेल्पर था. लंच के लिए वह हेल्पर हरमिंदर सिंह का इंतजार कर रहा था. काफी देर होने के बाद जब हरमिंदर सिंह बाहर नहीं आए तो हेल्प अपने बेडरूम में जाकर देखा हरमिंदर सिंह वहां भी नहीं थे. इसके बाद वह बाथरूम में जांच करने के लिए गया तभी हेल्पर ने हरमिंदर सिंह को बाथरूम में गिरा हुआ देखा.

WhatsApp Group Join Now

वंदना ने बताया कि हरमिंदर सिंह को डायबिटीज की बीमारी थी लेकिन उनका स्वास्थ्य सही रहता था, यह सब अचानक ही हो गया. रिपोर्ट के मुताबिक नीलू कि दोस्त वंदना ने बताया कि रविवार को हरमिंदर सिंह के शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा.

काफी हिट फिल्मों में काम कर चुकी है नीलू

नीलू कोहली कई सारी बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं जैसे कि हाउसफुल टू पटियाला हाउस और हिंदी मीडियम. नीलू कोहली ओम शांति ओम में शाहरुख खान की मां का किरदार भी निभा चुकी हैं. नीलू कोहली की वेब सीरीज 'यूनाइटेड कच्चे' जल्द ही रिलीज होने वाली है.

ये भी पढ़ें: Urvashi Rautela ने अपने खूबसूरत अंदाज से खींचा सबका ध्यान, ऋषभ पंत का नाम सुनते ही एक्ट्रेस ने दिया यह जवाब

Tags

Share this story