Parineeti-Raghav Wedding: राघव-परिणीति ने लिए फेरे, नाव में पहुंचे दुल्हनिया को लेने, देखें Video 

 
Parineeti-Raghav Wedding: राघव-परिणीति ने लिए फेरे, नाव में पहुंचे दुल्हनिया को लेने, देखें Video 

Parineeti-Raghav Wedding: फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राजनेता राघव चड्ढा की शादी का समारोह आज उदयपुर में चल रहा है। दोनों का विवाह समारोह सूर्यास्त के समय उदयपुर के लीला पैलेस में आयोजित किया गया था। हालांकि इस पूरे समारोह को दोनों के परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों और परिचितों तक ही सीमित रखा गया, 

लेकिन पैपराजी मीडिया इस कार्यक्रम को अपने अंदाज में दूर से ही कवर करता रहा। इससे जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया और मीडिया पर सामने आए. जिसमें ऐसे वीडियो भी शामिल हैं जिनमें विवाह स्थल से गूंजने वाले मंत्र दूर तक सुने जा सकते हैं. शादी के लिए आप नेता राघव अपनी बारात के साथ ताज लेक पैलेस से नावों पर सवार होकर लीला पैलेस पहुंचे। जहां मुख्य विवाह समारोह पृष्ठभूमि में सूर्यास्त के साथ हुआ।

WhatsApp Group Join Now

शादी में पहुंची कई हस्तियां

आपको बता दे की शाही अंदाज में हुई इस शादी मैं कई जानी-मानी हस्तियां भी पहुंची थी, इनमें दिल्ली की मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री भागवत मां आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह और युवा सेवा के आदित्य ठाकरे फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और क्रिकेटर हरभजन सिंह साथ ही गीता बसरा एक्ट्रेस भाग्यश्री शामिल हुई है। 

हरभजन सिंह की पत्नी और अभिनेता गीता बसरा ने एक वीडियो साझा किया जब वे शादी में शामिल होने के लिए नाव में बैठे थे। इस बीच, राघव चड्ढा की बारात में अरविंद केजरीवाल काली शर्ट-पैंट और सफेद पगड़ी में नजर आए। वहीं पंजाब के सीएम भगवंत मान पीली पगड़ी के साथ क्रीम कुर्ता पायजामा में नजर आए. बताया जा रहा है कि शादी में दूल्हा-दुल्हन ने सफेद क्रीम रंग के डिजाइनर कपड़े पहने थे.

होता रहा लंबा इंतजार

बता दे इस बीच परिणीति की चचेरी बहन और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा उनके पति ने एक जोनास और बेटी मालती शादी में शामिल होने के लिए भारत नहीं आए बीते दो दिनों से यह चर्चा जोड़ो शोरों से चल रही थी। कि क्या प्रियंका इस समारोह में आ रही है। हालांकि समझ में प्रियंका की मां डॉक्टर मधु चोपड़ा मौजूद थी वैसे प्रियंका ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर पड़ी हुई थी को शुभकामनाएं भी दी है। 

और इसका संकेत भी दिया था कि वह परिणीति की शादी में उपस्थित नहीं हो पाएंगे बताया जा रहा है कि वह अपनी प्रोफेशनल व्यवस्थाओं की वजह से शादी में नहीं आ सकी है। वही निर्माता निर्देशक करण जौहर से भी उदयपुर पहुंचने की खबरें थी परंतु वह भी नजर नहीं आए खबरों की माने तो दूल्हा और दुल्हन रात 8:30 बजे लीला पैलेस में आयोजित होने वाले रिसेप्शन में मेहमानों के साथ जश्न भी मनाएंगे। 

ये भी पड़े:- Monalisa को बारिश में भीगता देख रोमांटिक हुए Pawan SIngh, बिच रस्ते में एक्ट्रेस के साथ किया ये

Tags

Share this story