Pathaan Controversy: 'पठान' पर कमेंट करना 'विवेक अग्निहोत्री' को पड़ा भारी, लोगों ने उनकी बेटी को लेकर किया ट्रोल
Pathaan Controversy: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) स्टारर फिल्म पठान (Pathaan) का गाना बेशर्म रंग (Besharam Rang) जबसे रिलीज हुआ है तब से इस पर कोई ना कोई विवाद चल रहा है. अब इस पर 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) ने कमेंट किया है. विवेक अग्निहोत्री किसी भी मुद्दे पर अपनी राय रखने से कतराते नहीं है लेकिन कई बार उन्हें इस चीज का खामियाजा भी भुगतना पड़ता है. इस बार भी ऐसा ही हुआ विवेक अग्निहोत्री ने जैसे ही फिल्म पठान को लेकर कमेंट किया तो लोगों ने उन्हें निशाने पर ले लिया.
विवेक अग्निहोत्री ने पठान पर किया यह कमेंट
WARNING:#PnV video against Bollywood. Don’t watch it if you are a Secular. pic.twitter.com/7wKPX4A8Ev
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) December 28, 2022
इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) ने पिछले दिनों शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान (Pathaan) के गाने बेशर्म रंग को लेकर बॉलीवुड पर निशाना साधा था. विवेक अग्निहोत्री ने ट्विटर पर जो वीडियो शेयर किया है उसमें बेशर्म रंग के गाने की कुछ क्लिप्स भी हैं. विवेक अग्निहोत्री ने जो वीडियो शेयर किया उसमें एक बच्ची बॉलीवुड फिल्मों और ओटीपी के कंटेंट पर सवाल उठा रही है. विवेक अग्निहोत्री ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि चेतावनी यह वीडियो बॉलीवुड के खिलाफ है अगर आप सेकुलर है तो इसे ना देखें. इसके बाद से ही लोगों ने उन्हें जमकर टोल करना शुरू कर दिया.
विवेक अग्निहोत्री को उनकी बेटी को लेकर किया ट्रोल
Vivek agnihotri’s daughter wearing orange bikini ! Boycott Agnihotri pic.twitter.com/YbJYZVGbRR
— Jeet soni (@DrJeet0811) December 29, 2022
आपको बता दें कि विवेक अग्निहोत्री ने जैसी ही है ट्वीट किया उसके बाद से ही लोग अलग-अलग तरीके से उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. कुछ लोग उनकी बेटी की भगवा रंग की बिकिनी पहने तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं, तो कुछ लोग उनकी पहले की विवादित फिल्मों की कुछ वीडियोस सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. यह तस्वीरें वायरल होते ही विवेक अग्निहोत्री की बेटी ने अपना अकाउंट प्राइवेट कर लिया है.
विवेक अग्निहोत्री पर फूटा फैंस का गुस्सा
शाहरुख खान के फैंस इस समय विवेक अग्निहोत्री पर जमकर गुस्सा दिखा रहे हैं. अपने चहेते स्टार के बारे में ऐसी बातें सुनकर फैंस विवेक अग्निहोत्री को माफ नहीं करना चाहते. एक यूजर ने विवेक अग्निहोत्री कोट रोल करते हुए लिखा कि अब विवेक अग्निहोत्री दोबारा कभी शाहरुख खान को ट्रॉली करेंगे क्योंकि उसकी खुद की बेटी को ही उसके दोगले पन का हर्जाना भुगतना पड़ रहा है. एक यूजर ने लिखा कि जिसके खुद के घर शीशे के होते हैं वह दूसरों के घर पर पत्थर नहीं फेंकते
ये भी पढ़ें: Salman Khan Birthday: तय हो चुकी थी सलमान खान की शादी, आखिरी समय पर एक्टर ने किया मना, जानें क्या थी वजह?