Bigg Boss 15: मिडिल क्लास परिवार से ताल्लुक रखने वाले Pratik, उम्र से 14 साल बड़ी एक्ट्रेस को कर चुके हैं डेट

 
Bigg Boss 15: मिडिल क्लास परिवार से ताल्लुक रखने वाले Pratik, उम्र से 14 साल बड़ी एक्ट्रेस को कर चुके हैं डेट

नई दिल्लीः प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehajpal) एक मॉडल, अभिनेता और फिटनेस ट्रेनर हैं। वह अब बिग्ग बॉस OTT के बाद अब सलमान खान (Salman Khan) के शो Bigg Boss 15 मेन धमाल मचाते हुए नजर आ रहें हैं। प्रतीक को बिग बॉस ओटीटी से बिग बॉस 15 में सीधे प्रवेश मिला क्योंकि उन्हें बिग्ग बॉस के OTT प्लेटफॉर्म पर दर्शकों द्वारा बहुत प्यार मिला। चलिए तो आज हम आपको प्रतिक की जिंदगी से जुड़ी कुछ ख़ास बातें बतातें हैं।

शिक्षा ( Pratik Sehajpal Education)

प्रतीक का जन्म 1993 दिल्ली, भारत में हुआ था। 2021 में वह 28 साल के हैं। प्रतीक सहजपाल ने Amity Law School Noida से कानून की पढाई की है।

परिवार ( Pratik Sehajpal Family)

प्रतीक एक मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनका परिवार नई दिल्ली का रहने वाला है। उनके पिता का नाम हमे स्पष्ट नहीं है, जबकि उनकी माता का नाम शैलजा सहजपाल है। उनकी एक बहन है और जिसका नाम प्रेरणा सहजपाल है और वो एक मेकअप आर्टिस्ट हैं। प्रतीक ने अभी हाल ही में खुलासा किया था कि वह अपनी मां के बहुत करीब हैं।

WhatsApp Group Join Now

करियर (Pratik Sehajpal Career)

प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehajpal) ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। बिग बॉस OTT से पहले प्रतीक स्प्लिट्सविला, MTV लव स्कूल 3, एस ऑफ स्पेस जैसे कई रिएलिटी शोज में नजर आ चुके हैं। प्रतीक ने एकता कपूर के शो ‘बेबाक’ में भी एक महत्वपूर्ण किरदार निभाया था। लेकिन जब प्रतीक ने ‘MTV Roadies Xtreme’ के लिए ऑडिशन दिया तो वो सफल हासिल नहीं हुए।

Pratik Sehajpal Girlfriend

Bigg Boss 15: मिडिल क्लास परिवार से ताल्लुक रखने वाले Pratik, उम्र से 14 साल बड़ी एक्ट्रेस को कर चुके हैं डेट
Image Credit: Instagram

प्रतीक नागिन 3 की अभिनेत्री पवित्रा पुनिया के साथ रिश्ते में थे। पवित्रा प्रतीक से उम्र में करीब 14 साल बड़ी हैं। इसका खुलासा बिग्ग बॉस OTT विनर दिव्या (Divya Agarwal) ने शो की शुरुआत में किया था। हालांकि पवित्रा पुनिया अब एजाज खान को डेट कर रही हैं और दोनों की मुलाकात बिग बॉस के घर में हुई थी। सूत्रों के मुताबिक अभी प्रतीक सहजपाल सिंगल हैं।

संपत्ति ( Pratik Sehajpal Net Worth)

प्रतीक सहजपाल की कुल संपत्ति करीब 350 करोड़ रुपए है। उन्होंने मॉडलिंग, एक्टिंग, रियलिटी शो और बॉडीबिल्डिंग के जरिए अपनी सारी संपत्ति अर्जित की है।

ये भी पढ़े: Big Boss 15: जानिए सलमान खान के इस शो के लिए कितनी फीस लेते हैं कंटेस्टेंट

जरूर देखें: Nepotism पर इन स्टार्स ने तोड़ी चुप्पी, एक ने कहा 'ये नहीं होता तो मेरा करियर नही होता'

https://www.youtube.com/watch?v=EFWDxGGaC-0&t=7s

Tags

Share this story