प्रियंका चोपड़ा ने विदेश में ससुराल संग मनाई होली, सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुई वायरल

 
प्रियंका चोपड़ा ने विदेश में ससुराल संग मनाई होली, सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुई वायरल

होली (Holi 2021) का त्योहार एक ऐसा त्योहार है जिसमें हर कोई रंगों से रंगा नजर आता है. फिर चाहे वो आम इंसान हो या खास, हर किसी पर होली का रंग और भंग सिर चढ़कर बोलता है. बॉलीवुड सेलेब्स भी होली की मस्ती में डूबे नजर आते हैं. बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी दमदार एक्टिंग का डंका बजाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को भी होली का त्योहार काफी पसंद है. जिसका सबूत है प्रियंका की पति निक जोनास (Nick Jonas) और ससुरालवालों के साथ खेली गई होली.

प्रियंका चोपड़ा भले ही इन दिनों विदेश में हैं, लेकिन कोई भी त्योहार सेलिब्रेट करना वह बिलकुल नहीं भूलतीं. प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह होली के रंगों में रंगी नजर आ रही हैं. खास बात ये है कि उनके साथ उनके पति निक जोनास और पूरा ससुराल भी होली के रंगों में रंगा नजर आ रहा है. प्रियंका ने ये तस्वीरें शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने अपने फैंस को होली की शुभकामनाएं भी दी हैं.

WhatsApp Group Join Now
https://twitter.com/priyankachopra/status/1376262857868775426?s=20

प्रियंका चोपड़ा ने होली की शुभकामनाएं देते हुए एक फोटो शेयर की है. इस फोटो में वह अपने पति निक के साथ सास ससुर के साथ नजर रही हैं. फोटो में चारो लोग रंगे नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही एक्ट्रेस के हाथ में पिचकारी भी नजर आ रही है. इसके साथ ही एक्ट्रेस ने और फोटोज शेयर की हैं जिसमें खूब सारे रंग नजर आ रहे हैं.

एक्ट्रेस ने फोटो शेयर करके लिखा है कि होली, रंगों का त्योहार मेरे पसंदीदा में से एक है,आशा है कि हम सभी इसे अपने प्रियजनों के साथ मना सकते हैं, लेकिन हमारे घरों में!# हैप्पहोली सब लोग को…. प्रियंका चोपड़ा का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फैंस एक्ट्रेस के अंदाज को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: नेहा का होली पूल पार्टी वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ ट्रोल, जानें वजह…

Tags

Share this story