मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने रीशेयर की पंकज त्रिपाठी की वीडियो, जानें देसी गर्ल क्यों हुई फिदा

 
NEWS

एक्टर पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड का जाना माना नाम है। ये बेहद दिग्गज अभिनेताओं में से एक है। पंकज त्रिपाठी ने कई हिट फिल्मों में काम कर अपनी एक अलग पहचान बनाई है।इसी बीच बॉलीवुड और हॉलीवुड में मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को पंकज त्रिपाठी के जिंदगी जीने का नजरिया बेहद पसंद आया और उनकी तारीफ भी की है। दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने पंकज त्रिपाठी द्वारा दिए एक इंटरव्यू की क्लिप को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीशेयर किया और उन्हें बुद्धिमान बताया है।

पंकज त्रिपाठी ने इंटरव्यू में क्या कहा 

इंटरव्यू के दौरान जब नीलेश मिश्रा पंकज त्रिपाठी की जिंदगी पर सवाल पूछते है तो वह कहते है कि, "मैं धीमी जिंदगी को जीना बेहद पसंद करता हूं। जिंदगी में एक ठहराव रखना चाहिए। क्यों भागना, कहां भागना, कहां उड़कर जाना है। हो जाएगा, सब हो जाएगा, इत्मिनान से सांस लो। हमें पता है कि दिल 72 बार धड़कता है या 84 बार धड़कता है, छोड़ो यार हो जाएगा।" ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और जिसके बाद लोग उनकी सोच की जमकर तारीफ भी कर रहे है।

WhatsApp Group Join Now

प्रियंका चोपड़ा ने बताया पंकज त्रिपाठी को बुद्धिमान 

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने एक्टर पंकज त्रिपाठी का एक वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीशेयर किया है। जिसमे पंकज त्रिपाठी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि "वो धीमी जिंदगी को जीना पसंद करते है और व्यस्त जिंदगी में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है।" इस इंटरव्यू में पंकज नीलेश मिश्रा के साथ बातचीत कर रहे है। प्रियंका चोपड़ा को पंकज त्रिपाठी की यह सोच काफी पसंद आई कि उन्होंने एक्टर को बुद्धिमान बताया। एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए हाथ जोड़कर लिखा, "बुद्धिमानी।" इसके साथ एक्ट्रेस ने पंकज त्रिपाठी को टैग भी किया है। 

प्रियंका को भी धीमी जिंदगी जीना है पसंद

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा खुद भी धीमी जिंदगी जीना पसंद करती है। जिसके कारण पंकज त्रिपाठी द्वारा कही गई बातों में उन्हें बुद्धिमानी दिखाई देती है। पिछले दिनों प्रियंका चोपड़ा जब मुंबई आई थी तो एक प्रोग्राम के दौरान इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि, "उनकी जॉब ही उनके लिए सब कुछ नहीं है। उनकी जिंदगी में अभी भी बहुत कुछ करने के लिए बाकि है। उन्होंने कहा था कि मेरी जॉब बस मेरी जॉब ही है, वो मेरी जिंदगी का सब कुछ नहीं है। मैं खुद अपनी पहचान हूं। मैं वो करना चाहती हूं जिसे करने में मुझे अच्छा लगे। मेरी जॉब से मेरी पहचान करना गलत होगा। मैं एक मां हूं, पत्नी हूं और बेटी हूं। इस प्रोग्राम के बाद मैं अपनी मां के पास जाकर सकून से सो जाउंगी।" प्रियंका का भी जिंदगी जीने का तरीका पंकज त्रिपाठी से मिलता-जुलता ही है।

Tags

Share this story