लाइव कॉन्सर्ट में स्टेज से गिरे Priyanka Chopra के पति, फैंस ने की Nick Jonas के ठीक होने की दुआ
Nick Jonas Fell On Stage: न्यूयॉर्क के यांकी स्टेडियम में जोनास ब्रदर्स के कॉन्सर्ट के दौरान प्रियंका चोपड़ा के पति का एक्सीडेंट हो गया। जी हां सिंगर निक जोनस कॉन्सर्ट में गाते वक्त अचानक स्टेज से गिर गए। हालांकि, इसके बाद वह तुरंत खड़े हो गए और अपना प्रदर्शन जारी रखा, जिससे पता चलता है कि निक जोनास को कोई बड़ी चोट नहीं आई है। लेकिन अब इसके बाद ट्विटर पर एक यूजर ने निक जोनास के कॉन्सर्ट का यह 6 सेकेंड का वीडियो क्लिप निकालकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है.
फैंस ने जताई चिंता
आपको बता दें कि इस वीडियो क्लिप के वायरल होने के बाद उनके फैंस ने उनके लिए चिंता जाहिर की है और उनके फैंस भी उनके लिए चिंतित हो रहे हैं. एक दोस्त ने कहा कि गंभीर दुर्घटना हो सकती थी. वही दूसरे शख्स ने भी निक जोनस के ठीक होने की दुआ की है, कुछ लोगों ने स्टेज के डिजाइन को खतरनाक तरीके से बनाने की भी बात कही है, वही एक शख्स ने कमेंट किया कि आज निक जोनस के गिरने की वजह से एक की नौकरी जाएगी. अवश्य जाइये.
CALL TMZ!!!!! NICK FELL!!!!! pic.twitter.com/RY6Drl5dwU
— h 🍒🪩 (@x0heathyyy) August 16, 2023
मां संग पहुंची प्रियंका
आपको बता दें कि कॉन्सर्ट में प्रियंका चोपड़ा भी अपने पति निक जोनास को चीयर करने पहुंची थीं, जहां उन्होंने व्हाइट क्रॉप टॉप और मैचिंग स्कर्ट पहनी हुई थी और उन्होंने ब्लू हील्स के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था. इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा के अलावा उनकी मां मधु चोपड़ा भी उनके साथ नजर आईं, इसके अलावा निक जोनास के माता-पिता डेनिस मिलर जोनास और केविन जोनास सीनियर भी इस इवेंट का हिस्सा बने. सोशल मीडिया पर सामने आए निक जोनस के कॉन्सर्ट के कुछ वीडियो में भी ऐसा देखा गया. कि प्रियंका चोपड़ा शो के दौरान गाना गति हैं, और कॉन्सर्ट को इंजॉय करती हुई नजर आ रही थी शो के दौरान उन्होंने बैकस्टेज जा कर निक को गले भी लगाया और उन्हें किस भी किया।