Dipika Chikhlia On Trolling: कपड़ों और रील्स को लेकर ट्रोल किए जाने पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, दिया मुंहतोड़ जवाब
Dipika Chikhlia On Trolling : रामानंद सागर (Ramanand Sagar) की रामायण (Ramayan) के सभी फैन हैं इसके हर किरदार को लोगों ने ढेर सारा प्यार दिया है. वहीं माता सीता का किरदार निभा चुकीं दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) ने अपने किरदार से लोगों का दिल जीत लिया और आज भी लोग उन्हें सीता माता के किरदार के रूप में ही पहचानते हैं. हालांकि इस वजह से लोग उन्हें सोशल मीडिया पर कभी-कभी ट्रोल भी करते हैं. चलिए आपको भी बताते हैं कि क्यों लोग उन्हें ट्रोल करते हैं.
सोशल मीडिया पर क्यों ट्रोल होती हैं दीपिका
रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी वीडियो फैंस के साथ शेयर करती हैं. असल जिंदगी में दीपिका काफी स्टाइलिश हैं और बस यही वजह है कि लोग उन्हें संस्कारी लुक में देखना चाहते हैं. हालांकि एक्ट्रेस ने अब इस पर अपना रिएक्शन दिया है.
ट्रोलिंग के चलते दीपिका ने तोड़ी चुप्पी
दीपिका चिखलिया नेट ट्रोलिंग (Dipika Chikhlia On Trolling) से परेशान होकर अपना रिएक्शन दिया है और आज तक को दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने इसे लेकर गुस्सा जताया है. एक्ट्रेस ने बोला कि 'एक पब्लिक फिगर होने के नाते मैं कोशिश करती हूं कि अपने फैंस के सेंटीमेंट्स को हर्ट ना करूं'. उन्होंने कहा कि 'यहां तक कि मैं जो भी रील्स बनाती हूं वह पुराने क्लासिकल सोंग्स पर बनाती हूं'.
उन्होंने कहा कि 'लेकिन फिर भी लोग मुझे मैसेज करते हैं, कि प्लीज ऐसी रेल्स मत बनाइए हम आपको सीता मां के रूप में देखते हैं और प्लीज ऐसे कपड़े मत पहनीए'. एक्ट्रेस ने आगे कहा कि 'मैंने हाल ही में अरुण गोविल के साथ एक फिल्म की थी जिसमें मैंने गुस्सैल पत्नी का किरदार निभाया था. मैं बतौर एक्ट्रेस सभी कैरेक्टर्स को एक्सप्लोर करना चाहती हूं और अपने फैंस की उम्मीदों पर खरा उतरना चाहती हूं लेकिन उन्हें भी मेरी पसंद का सम्मान करना चाहिए.