Satyaprem Ki Katha Box Office: 50 करोड़ के बेहद करीब पहुंची कार्तिक आर्यन की फिल्म,‌ 6वें दिन हुआ इतना कलेक्शन

 
Satyaprem Ki Katha Box Office: 50 करोड़ के बेहद करीब पहुंची कार्तिक आर्यन की फिल्म,‌ 6वें दिन हुआ इतना कलेक्शन

Satyaprem Ki Katha Box Office Collection Day 6: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की जोड़ी एक बार फिर से धमाल मचा रही है. दोनों की फिल्म सत्य प्रेम की कथा (Satyaprem Ki Katha) बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है. इससे पहले दोनों भूल भुलैया 2 में नजर आए थे और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया था. अब सत्य प्रेम की कथा भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. फिल्म को रिलीज हुए 6 दिन हो चुके हैं और यह फिल्म 50 करोड़ के बेहद करीब पहुंच गई है.

फिल्म ने छठे दिन कमाए इतने करोड़

फिल्म सत्य प्रेम की कथा बॉक्स ऑफिस (Satyaprem Ki Katha Box Office) पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. बात करें इसके छठे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तो इसने 4.05 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है. इसी के साथ ही फिल्म का टोटल कलेक्शन 46.76 करोड़ रुपए हो गया है. फिल्म का बजट 60 करोड़ रुपए है और लोगों का मानना है कि जल्द ही यह फिल्म अपने बजट के पैसे वसूल लेगी. इससे पहले कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा रिलीज हुई थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया था.

WhatsApp Group Join Now

जानें फिल्म की स्टार कास्ट?

इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी के साथ-साथ कई बड़े दिग्गज कलाकार भी हैं जिनमें राजपाल यादव, सुप्रिया पाठक, गजराज राव और अनुराधा पटेल समेत कई और कलाकार शामिल हैं. यह फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है जिसमें राजपाल यादव अपनी कॉमेडी का तड़का राते नजर आ रहे हैं. कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया टू सागर इस फिल्म को कंपेयर किया जाए तो अभी यह फिल्म उससे काफी पीछे है.

Tags

Share this story