Shivangi Joshi: Age, Career, Height, Networth, और कुछ ऐसी बातें जो आप नहीं जानते होंगे

नई दिल्ली: शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) भारतीय टेलीविजन की बहुत मशहूर अभिनेत्री हैं। उन्होंने स्टार प्लस के सबसे लंबे समय तक चलने वाले शो "Yeh Rishta Kya Kehlata Hai" से प्रसिद्धि हासिल की। इस शो में शिवांगी, सीरत गोयनका का किरदार निभा रहीं हैं। शिवांगी का जन्म 18 मई 1995 को देहरादून, उत्तराखंड में हुआ था। फिलहाल उनकी उम्र 26 साल है। आज इस लेख में हम शिवांगी जोशी की कुल संपत्ति, उनकी आय और उनसे जुड़े कई बातों पर चर्चा करेंगे।
Famous Name | Shivangi Joshi |
Full Name | Shivangi Joshi |
Nick Name | Shivangi |
Date of Birth | 18 May, 1995 |
Age | 26 |
Hometown | Dehradun, Uttrakhand India |
Height | 5 feet 5 inches (1.65 m) |
Weight | 50 kg |
Eyes Color | Brown |
Hairs Color | Black |
Hobbies | Acting, Dancing |
Marital Status | Unmarried |
Boyfriend | Not Known |
Debut TV show | Khelti Hai Zindagi Aankh Micholi |
Famous TV Show | Yeh Rishta Kya Kehlata Hai |
Favourite Actor | Akshay Kumar |
Favourite Actress | Kareena Kapoor Khan, Manisha Koirala |
Role Model | Shweta Tiwari |
Favourite Destination | Shimla, Mussoorie |
Shivangi Joshi Net Worth
शिवांगी जोशी की कुल संपत्ति लगभग 1 मिलियन डॉलर है। उनकी ज्यादातर आमदनी ब्रांड एंडोर्समेंट और डेली सोप से होती है। मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार शिवांगी एक एपिसोड के लिए लगभग 60 हजार रुपए चार्ज करतीं हैं।

शिक्षा (Shivangi Joshi Education)
शिवांगी जोशी ने अपनी स्कूली शिक्षा पाइन हॉल स्कूल, देहरादून से की। उन्होंने अपने होमटाउन देहरादून से ही B.A स्नातक में अपनी उच्च शिक्षा पूरी की।

करियर (Shivangi Joshi Career)
शिवांगी को डांसिंग और एक्टिंग में दिलचस्पी है। वह एक शानदार शास्त्रीय और हिप-हॉप नर्तकी हैं। वह बचपन से ही अभिनेत्री बनना चाहती थी। स्कूल के समय में वह राज्य या राष्ट्रीय स्तर पर कई नृत्य प्रतियोगिताओं में भाग लेती थी। उन्होंने बचपन में मशहूर रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' में भी हिस्सा लिया था।

उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2015 में डेली सोप 'खेलती है जिंदगी आंख मिचोली' से की थी। इस शो के बाद वह 'बेइंतहा', 'प्यार तूने क्या किया', 'लव बाय चांस', 'बेगूसराय', 'ये है आशिकी' आदि कई टीवी शो में नजर आई।

और 2016 में, उसने बॉक्स क्रिकेट लीग में भाग लिया, जिसे कलर्स पर प्रसारित किया गया था। शिवांगी ने टीवीसी विज्ञापनों और मॉडलिंग असाइनमेंट में भी काम कर रखा है। अब वह भारतीय टेलीविजन पर सबसे लंबे समय से चलने वाले शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का हिस्सा हैं।
Shivangi Joshi Car Collection
शिवांगी एक लग्जरी 'Jaguar XJ L' की मालकिन हैं। अभिनेत्री ने रॉयल ब्लू कलर की कार खरीदी जिसकी कीमत लगभग 99.56 लाख रुपये है।

ये भी पढ़े: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist- क्या आरोही के लिए बलिदान की जिंदगी जीएगी अक्षु?