सिद्धू ने करवाई “मुसेवाला” की कांग्रेस मे एंट्री, गानों के कारण रहे हैं विवाद में

 
सिद्धू ने करवाई “मुसेवाला” की कांग्रेस मे एंट्री, गानों के कारण रहे हैं विवाद में

3 दिसंबर शुक्रवार यानी आज के दिन चंडीगढ़ में पंजाब के मुख्यमंत्री “चरणजीत सिंह चन्नी” और पंजाब कांग्रेस इकाई के प्रधान “नवजोत सिंह सिद्धू” की मौजूदगी में पंजाबी लोकप्रिय गायक “सिद्धू मुसेवाला” ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया हैं। इस दौरान नए-नवेले मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कांग्रेस में सिद्धू मुसेवाला का स्वागत करते हुए कहा की वो युवाओं में काफी लोकप्रिय हैं। पंजाब कांग्रेस में शामिल हुए मुसेवाला अपने गानों के जरिए विवादों में भी रह चुके हैं। साथ ही उनपर “गन कल्चर” को बढ़ावा देने का आरोप भी लग चुका है।

कांग्रेस में शामिल होने के बाद पंजाबी गायक सिद्धू मुसेवाला ने कहा कि वह पंजाबियों की आवाज उठाने के लिए ही कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि पंजाब में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ही जीत होगी। उन्होंने यह भी कहा कि मैं किसी पद के लिए राजनीति में नहीं आया हूं। सिस्टम को ठीक करने के लिए इसका हिस्सा बनना जरुरी है इसलिए मैं कांग्रेस में शामिल होकर अपनी आवाज उठाऊंगा। अब देखना होगा कि मुसेवाला से प्रभावित हो कर कितने वोटर्स कांग्रेस को वोट करते हैं।

मुसेवाला के एंट्री के समय पंजाब कांग्रेस प्रधान “नवजोत सिंह सिद्धू” ने कहा कि मुसेवाला एक अंतरराष्ट्रीय शख्सियत और युवाओं के आइकन हैं। कांग्रेस में शामिल होने के बाद अब ये कयास भी लगाए जा रहे हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी मूसेवाला को चुनावी मैदान में भी उतार सकती है।पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला कई बार विवादों में भी रह चुके हैं। उनपर संजू गाने के जरिए गन कल्चर और हथियारों को बढ़ावा देने का आरोप भी लग चुका है।

WhatsApp Group Join Now
सिद्धू ने करवाई “मुसेवाला” की कांग्रेस मे एंट्री, गानों के कारण रहे हैं विवाद में
Image Credit: Instagram/Sidhu Moosewala

इसके अलावा उनके ही एक और गीत बाई-बाई में भी गन कल्चर का महिमामंडन करने को लेकर थाने में शिकायत दर्ज की गई थी। इतना ही नहीं उनपर कोरोना कर्फ्यू के दौरान बरनाला के शूटिंग रेंज में एके-47 से गोली चलाने का आरोप लगाया गया था। हालांकि इस मामले में सिद्धू मूसेवाला को अब अदालत से जमानत मिल चुकी है।

कौन है सिद्धू मुसेवाला
मूल रूप से पंजाब के मानसा जिले के रहने वाले सिद्धू मूसेवाला का असली नाम शुभदीप सिंह सिद्धू है। उनकी मां कांग्रेस के टिकट पर ही सरपंच चुनी गई हैं। सिद्धू मूसेवाला का परिवार पहले से ही पूरी तरह से कांग्रेसी है। इससे पहले भी सिद्धू मुसेवाला राजनीति में आने की इच्छा जता चुके। पंजाब सरकार में मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के जरिए कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

यह भी पढ़े: ममता के “राष्ट्रगान अपमान” पर नरोत्तम मिश्रा का हमला, कह दी इतनी बड़ी बात

यह भी देखे:

https://youtu.be/nzwYkqUdTlI

Tags

Share this story