Neha Bhasin की जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें, 10 साल की उम्र में हुईं मॉलेस्टेशन का शिकार
बॉलीवुड में सिंगर की अपनी एक अलग ही फैन फॉलोइंग है।हमारे देश सिंगिंग को काफी महत्व दिया गया है। लोगों को उनके गाने काफी कुल और रोमांटिक लगते हैं। उन्हीं में से एक मशहूर सिंगर नेहा भसीन (Neha Bhasin) हैं। नेहा ने ना सिर्फ बॉलीवुड में बल्कि टॉलीवुड और कॉलीवुड में भी काम किया है। सिंगर ने हिंदी के अलावा मराठी, पंजाबी, तमिल और तेलगु भाषा में भी कई गाने गाए हैं। फिलहाल वह अभी बिग बॉस 15 OTT में बतौर कंटेस्टेंट आई हैं। लोगों को उनकी गेम और स्ट्रेटजी काफी पसंद आ रही हैं। इसके अलावा आज हम आपको उनकी फैमिली, करियर और हसबैंड के बारे में बताएंगे।
Neha Bhasin का परिवार
सिंगर का जन्म 18 नवंबर 1982 को नई दिल्ली में हुआ था। उनके पिता का नाम अशोक भसीन था। उनकी मम्मी का नाम रेखा भसीन है। उनकी इस सफलता के पीछे उनकी पूरी फैमिली का बहुत बड़ा हाथ है।
नेहा भसीन एजुकेशन
Neha Bhasin की एजुकेशन नई दिल्ली के फ्रैंक एंथोनी पब्लिक स्कूल से हुई थी। इसके बाद सिंगर ने लेडी श्री राम कॉलेज से अपनी ग्रेजुएशन कंप्लीट की थी। नेहा को बचपन से ही सिंगिंग का काफी शोक था। इसी वजह से उन्होंने पढ़ाई के साथ साथ सिंगिंग की ट्रेटिंग ली थी।
लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों की ताज़ा अपडेट के लिए यहाँ क्लिक करें
Neha Bhasin करियर लाइफ
नेहा ने अपनी करियर की शुरुवात साल 2002 में की थी। इस साल उन्होंने इंडियन पॉप ग्रुप वीवा के सदस्य के तौर पर काम करना शुरू किया है। इसने साथ काम करते हुए नेहा को कम वक्त में बहुत ज्यादा पॉपुलैरिटी मिल गई। वह अपने शुरुवाती दौर में पॉप सिंगर बनना चाहती थी।
नेहा (Neha Bhasin) ने अपनी सुरीली आवाज की वजह से सर्वश्रेष्ठ सिंगर और सेंसेशनल ऑफ द ईयर का अवॉर्ड भी जीता है। नेहा ने नीरजा, सुलतान, गुंडे, ब्राद्रीनाथ की दुल्हन्या, और टाइगर जिंदा है जैसी बॉल्कबस्टर फिल्मों में गाना गाया है। उन्होंने काफी स्टेज शो भी किए हैं। वह सिंगिंग के अलावा उन्हें डांस करना भी काफी पसंद है। आपको बता दें की बिग बॉस OTT में सिंगर ने ये खुलासा किया था की 10 साल की उम्र में वह मॉलेस्टेशन का शिकार हुई थी।
Neha Bhasin के पति
उनके पति का नाम समीर उद्दीन है। 23 अक्टूबर 2016 में दोनों शादी के बदन में बंधे थे। उनके पति भी एक मशहूर सिंगर हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 15 को भी होस्ट करना चाहते हैं सलमान खान, मेकर्स के सामने रखी यह शर्त
BIGG BOSS 15: टीवी से पहले यहां देखने को मिलेगा बिग बॉस सीजन 15