Sonu Sood एक बार फिर बने मसीहा, रोड एक्सिडेंट में घायल हुए 19 साल के लड़के की बचाई जान...देखें Viral Video

 
Sonu Sood एक बार फिर बने मसीहा, रोड एक्सिडेंट में घायल हुए 19 साल के लड़के की बचाई जान...देखें Viral Video

नई दिल्लीः बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) को हमेशा जरूरत मंदों की मदद करते देखा जाता रहा है। एक बार फिर सोनू को एक मासूम व्यक्ति की खुद आगे बढ़कर जान बचाते देखा गया। जी हां, हाल ही में वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्टर को एक गंभीर कार दुर्घटना में घायल 19 वर्षीय लड़के की जान बचाते देखा जा सकता है।

आपको बता दें, पंजाब के मोगा में सोमवार को एक गंभीर कार दुर्घटना में घायल 19 वर्षीय लड़के की सोनू सूद ने जान बचाई। हादसा उस फ्लाईओवर पर हुआ, जहां से सोनू गुजर रहे थे। हादसा उस फ्लाईओवर पर हुआ, जहां से सोनू गुजर रहे थे। 

Sonu Sood एक बार फिर बने मसीहा, रोड एक्सिडेंट में घायल हुए 19 साल के लड़के की बचाई जान...देखें Viral Video
Image: Sood Charity Foundation/Twitter

दुर्घटनाग्रस्त कार की हालत देखकर एक्टर ने अचानक अपनी कार से बाहर निकले और बेहोशी की हालत में पीड़ित को कार से बाहर निकाला। सोनू सूद जल्दी से घायल व्यक्ति को अस्पताल ले गए और कथित तौर पर वहां उनका इलाज कराया। सोनू के इस काम का वीडियो अब पूरे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। नेटिज़न्स द्वारा उनके इस कदम को काफी सराहा जा रहा है।

WhatsApp Group Join Now

लड़के को अस्पताल में समय पर इलाज मिला और अब उसकी हालत स्थिर है। इस वीडियो को सोनू के चैरिटी फाउंडेशन पेज द्वारा साझा किया गया। जिसके साथ कैप्शन में लिखा है, "हर जिंदगी मायने रखती है"।

https://twitter.com/SoodFoundation/status/1491289244606042114?s=20&t=GNoUrxYlnXbzMOfji09fIA

कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत से ही, सोनू एक रियल हीरो की तरहजरूरत मंदों की मदद करते देखे गए हैं। जब पूरा भारत इस घातक संक्रमण से जूझ रहा था, उस वक्त सोनू अनगिनत लोगों की मदद की। साल 2020 में प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने से लेकर उनके खाने तक की व्यवस्था हो या 2021 में देश भर में मरीजों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर या दवाओं की व्यवस्था करना, एक्टर सभी की मदद के लिए सबसे आगे खड़े रहे हैं।

ये भी पढ़ें: शूटर कोनिका लायक ने की सुसाइड, छह महीने पहले Sonu Sood ने दिलवाई थी राइफल

जरूर देखें:

https://www.youtube.com/watch?v=K7qrDuXkMxk

Tags

Share this story