इस फिल्म ने रातोंरात बनाया था Sanjay Kapoor को स्टार, अब तक इन एक्ट्रेसेस को कर चुके हैं डेट

Sanjay Kapoor Birthday: संजय कपूर आज 17 अक्टूबर को अपना 58वा जन्मदिन मना रहे हैं, आपको बता दे कि संजय कपूर बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर के भाई है। उन्हें सिर्फ तुम और राजा जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है हालांकि उन्हें अपने भाई अनिल कपूर जैसा प्रेम नहीं मिला लिए संजय कपूर के बर्थडे पर आज उनकी बारे में कुछ खास बातें बताते हैं।
इस फिल्म से किया था डेब्यू
आपको बता दे कि संजय कपूर ने 1995 में तब्बू के साथ प्रेम के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी, हालांकि इस फिल्म की रिलीज में काफी ज्यादा देरी हो गई थी, और देरी के कारण बॉक्स ऑफिस पर उनके आंकड़े कुछ ज्यादा अच्छे नहीं आ पाए थे संजय कपूर ने माधुरी दीक्षित के साथ फिल्म राजा में भी काम किया है। और इस फिल्म को काफी ज्यादा प्यार मिला था यह फिल्म उसे टाइम पर काफी ज्यादा हिट साबित हुई थी इस फिल्म के बाद संजय कपूर मशहूर भी हो गए थे और वह रात और रात स्टार बन गए थे।
इन फिल्मो में कर चुके है काम
इस फिल्म के बाद तो मानो संजय कपूर के पास फिल्मों की झड़ी लग गई है. एक्टर ने 'बेकाबू', 'औजार', 'मोहब्बत' और 'सिर्फ तुम' जैसी कई हिट फिल्मों में अपनी एक्टिंग का दमखम दिखाया। लेकिन इतनी फिल्मों के बाद भी संजय कपूर वो मुकाम हासिल नहीं कर पाए जो उनके भाई अनिल कपूर ने हासिल किया। इसके बाद साल 2002 में संजय कपूर 'कोई मेरे दिल से पूछे' में नेगेटिव रोल में नजर आए। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी सराहना हुई, लेकिन फिल्म फ्लॉप साबित हुई। इस फिल्म के बाद वह अजय देवगन स्टारर 'कयामत' में एक आतंकवादी की भूमिका में नजर आए और इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी सराहना की गई। फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने के बाद संजय कपूर ने छोटे पर्दे पर भी अपना जादू दिखाया. संजय साल 2017 में 'दिल संभल जा ज़रा' नाम के सीरियल में नजर आए थे। इस सीरियल से भी उन्हें खूब लोकप्रियता हासिल हुई। इस सीरियल का गाना जीने भी दे दुनिया हमें सोशल मीडिया और लोगों के बीच खूब वायरल हुआ था. संजय कपूर आखिरी बार लोकप्रिय वेब सीरीज 'मेड इन हेवन' में नजर आए थे।
वाइफ भी रही मॉडल
वही अगर संजय कपूर की निजी जिंदगी के बारे में बात की जाए तो उन्होंने महेश संदूक से शादी की थी वहीं आपको बता दे की वह पंजाब से थी लेकिन वह एनआरआई थी। इसके साथ ही वह फेमस ज्वैलरी डिजाइनर भी है हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काम करने से पहले महेश संधू ऑस्ट्रेलिया में रहती थी। माही को डेट करने के कुछ दिनों बाद ही संजय ने 1997 में शादी कर ली वहीं पर संजय के दो बच्चे हैं शनाया कपूर और जहां कपूर हालांकि महेश से शादी करने से पहले उनका नाम दो बॉलीवुड अभिनेत्री के साथ भी जुड़ा था। इन अभाव के बीच अचानक संजय कपूर ने माही कपूर से शादी करके सबको चौका दिया था, अब संजय बहुत कम फिल्मों में नजर आते हैं हालांकि वह सोशल साइट्स पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। इन दिनों वह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपनी वेब सीरीज से फैंस का मनोरंजन कर रहे हैं, इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी सबसे ज्यादा एक्टिव रहते हैं संजय अक्सर अपनी तस्वीर शेयर कर फैंस के साथ जुड़े रहते हैं।