बेटी Vamika संग यूं मस्ती करते नजर आए पापा Virat, Anushka Sharma ने शेयर की यह तस्वीर

 
बेटी Vamika संग यूं मस्ती करते नजर आए पापा Virat, Anushka Sharma ने शेयर की यह तस्वीर

नई दिल्ली: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma), सोशल मीडिया काफी एक्टिव रहतीं हैं। अभी हाल ही में अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और बेटी वामिका (Vamika) की एक प्यारी सी तस्वीर अपने फैंस के साथ शेयर की। तस्वीर में अनुष्का नहीं नजर आ रहीं हैं लेकिन उनके पति और बेटी एक साथ बहुत अच्छा समय बिताने दिखाई दे रहें हैं। ऐसा लगता है कि अनुष्का ही हैं जो इस खूबसूरत पल को अपने कैमरे में कैद कर रहीं हैं।

बेटी Vamika संग यूं मस्ती करते नजर आए पापा Virat, Anushka Sharma ने शेयर की यह तस्वीर
Image Credit: Anushka Sharma/ Instagram

इस तस्वीर में वामिका का चेहरा नहीं दिख रहा है क्योंकि फोटो पीछे से खींची गई है जिसमें विराट कोहली का चेहरा उसके पालने पर झुके हुए दिखाई दे रहा था क्योकि वह अपनी बेटी के साथ खेल रहे है। अनुष्का की इस पोस्ट न सिर्फ उनका होल हार्ट है, बल्कि पूरे देश विराट और वामिका की इस तस्वीर पर अपना दिल हार बैठा है। अनुष्का के फैंस और साथी सेलेब्स ने इस तस्वीर पर जमकर कमेंट बरसाए हैं। बाजीराव 'रणवीर सिंह' ने अनुष्का की इस पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए लिखा "Hayee!" और एक इमोजी दिल वाली आंखों के साथ। विराट और वामिका की यह तस्वीर "Awwww" और "cute" कमेंट्स से भरी हुई है।

WhatsApp Group Join Now

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने जनवरी 2021 में वामिका का अपने घर में स्वागत किया। दोनों ने मीडिया से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने और सोशल मीडिया पर बेटी वामिका की तस्वीर को क्लिक या प्रसारित नहीं करने का अनुरोध किया था।

इस खूबसूरत जोड़ी 'विरुष्का' ने 2017, इटली में शादी के बंधन में बंधें। मीडिया के ध्यान से बचने के लिए दोनों ने शादी गुप-चुप तरीके से आयोजित किया था। दोनों की पहली मुलाकात एक विज्ञापन के सेट पर हुई थी। इसके बाद से दोनों साथ नजर आने लगे और बाद में उन्होंने शादी कर ली।

ये भी पढ़े: New York में Vamika संग नजर आईं Anushka Sharma, वीडियो हो रहा वायरल

जरूर देखें: Virat Kohli के ट्वीट से मचा बवाल! इस्तीफ़े पर उठ रहे कड़े सवाल

https://www.youtube.com/watch?v=OdmM5lWhY7A&list=PLWE9lUQClovN2uSjS8SiQM6wT3N7J6_1V&index=3

Tags

Share this story