स्वरा भास्कर के आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा और अक्षय कुमार की रक्षा बंधन पर इस ट्वीट को देख क्यों भड़के लोग?
लाल सिंह चड्ढा और रक्षा बंधन रिलीज हो गई है. इस फिल्म के डायरेक्टर आनंद एल राज हैं। काफी समय से आमिर खान (Aamir Khan) अपनी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी फिल्म रक्षा बंधन (Raksha Bandhan) का प्रमोशन कर रहे थे और ऐसे में अब दोनों का इंतजार खत्म हो गया है।
और जल्दी ही सभी को पता लग जाएगा कि कौनसी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारी है। एक ओर जहां लाल सिंह चड्ढा तो दूसरी ओर रक्षा बंधन को भी सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा था। इस बीच हाल ही में स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने दोनों फिल्मों को लेकर ट्वीट किया तो ट्रोल हो गईं।
लाल सिंह चड्ढा, हॉलीवुड अभिनेता टॉम हैंक्स (Tom Hanks) की फिल्म फॉरेस्ट गंप (Forrest Gump) का इंडियन अडैप्शन है। अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित लाल सिंह चड्ढा, में करीना कपूर खान, मोना सिंह और नागा चैतन्य भी अहम किरदार में हैं। वहीं फिल्म रक्षा बंधन में अक्षय कुमार के साथ ही भूमि पेडनेकर, सादिया खतीब, दीपिका खन्ना, स्मृति श्रीकांत, सहेजमीन कौर और सीमा पहवा प्रमुख किरदारों में नजर आएंगे।
आखिर क्या ट्वीट किया है स्वरा भास्कर ने?
स्वरा भास्कर ने कुछ ही देर पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। स्वरा ने अपने ट्वीट में आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा और अक्षय कुमार की रक्षा बंधन का जिक्र करते हुए लिखा, 'फिल्म का मजा तो बड़े पर्दे पर होता है। वाट्सऐप पर अफवाएं छोड़ें, सपरिवार पिक्चर बड़े पर्दे पर देखें। लाल सिंह चड्ढा और रक्षा बंधन, 11 अगस्त को सिनेामघरों में। इन्हें थिएटर्स में देखें, ऑल द बेस्ट आनंद एल राय और आमिर खान।' अपने ट्वीट में स्वरा ने लाल सिंह चड्ढा और रक्षा बंधन का पोस्टर भी अटैच किया है।
फ़िल्म का मज़ा तो बड़े पर्दे पर होता है!
— Swara Bhasker (@ReallySwara) August 10, 2022
whats app अफ़वाएँ छोड़ें,
सपरिवार पिक्चर बड़े पर्दे पर देखें! 💛🤗✨#LaalSinghChaddha & #RakshaBandhan in theatres on Aug 11.
Watch them in the theatres! All the best @aanandlrai @AKPPL_Official #BollywoodForever pic.twitter.com/PGHVr9ul3C
इस ट्वीट को लेकर स्वरा भास्कर ट्रोल हो रही हैं। आपको बता दें की स्वरा भास्कर का ये पोस्ट न्यूट्रल है और उन्होंने अपने ट्वीट में आज रिलीज हुईं दोनों ही बड़ी फिल्मों का जिक्र किया है और देखने के लिए कहा है। ऐसे में एक ओर जहां रक्षा बंधन के लिए आमिर खान के फैन्स और लाल सिंह चड्ढा के लिए अक्षय कुमार के फैन्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। वहीं कई लोगों ने कुछ भद्दे कमेंट्स भी किए हैं। वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने बॉलीवुड को प्रमोट करने के लिए भी उन्हें ट्रोल किया है।
यह भी पढ़ें: