Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा का होगा बुरा हाल, अभिमन्यु की जाएगी जान
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: यह रिश्ता क्या कहलाता है शो में इस समय अक्षरा और अभिमन्यु की शादी का लेटेस्ट ट्रैक चल रहा है लेकिन इसी बीच एक बहुत ही धमाकेदार शो में ट्विस्ट आने वाला है। जहा शो में लम्बा लीप आ जाएगा, जी हां आपको बता दे की अब इस शो की कहानी ख़तम करने का फैसला ले लिया गया है। और शो में एक लीप की योजना बनाई जा रही हैं। जिसके बाद कई किरदार शो को अलविदा कह देंगे, और लेटेस्ट ट्रैक के अनुसार आरोही ने सुहासनी को यह समझाने का प्रयास भी किया है कि अक्षरा की गर्भावस्था अभिमन्यु को परेशान नहीं करेगी हमें यह सच बता देना चाहिए। वहीं दूसरी तरफ मंजरी ने मुस्कान को समझाने की भी काफी ज्यादा कोशिश की लेकिन वह नहीं समझी है।
आपको बता दे की अब इस शो में दिलचस्प मोड़ आने वाला है। जहा अभिमन्यु और अक्षरा की जल्द से जल्द सगाई कराई जाएगी। मंजरी और मनीष अभिमन्यु और अक्षरा की तुरंत सगाई करने का फैसला करेंगे, वही इसी बीच आरोही को अक्षरा की प्रेग्नेंट होने की रिपोर्ट मिलती है। जिससे वह चौंक जाती है कहां जा रहा है कि अभिमन्यु को जब यह बात पता चलेगी तो वह इस बच्चे को स्वीकार कर लेगा। और वह दोबारा से अपनी पुरानी गलतियों की माफ़ी मांगेगा, इस वजह से वह अक्षरा का साथ देगा, और वह होने वाले बच्चों को स्वीकार करने का फैसला करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो यह रिश्ता क्या कहलाता है में अब नई एंट्री होगी। यह शख्स अक्षरा को मारने की कोशिश करेगा लेकिन अभिमन्यु ऐसा नहीं होने देगा।
जिसके बाद अक्षरा की जान बचाते-बचाते खुद अभिमन्यु खतरे में आ जाएगा। इसके साथ ही अभिमन्यु के साथ अबीर की भी अक्षरा को बचाने के चक्कर में जान चली जाएगी। जिसके बाद इस शो में 20 साल का लीप आएगा और अभिमन्यु-अक्षरा की कहानी खत्म हो जाएगी। अब इन सब के बाद इस शो के लिए कई सिलेब्रिटीज के नाम सामने आ रहे हैं, जो लीप के बाद यह रिश्ता क्या कहलाता है का हिस्सा बन सकते हैं, और लीड रोल निभा सकते हैं।