Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: OMG! Abhimanyu ने सुपरहीरो अंदाज़ में बचाई Akshara की जान

  
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: OMG! Abhimanyu ने सुपरहीरो अंदाज़ में बचाई Akshara की जान

नई दिल्ली: छोटे पर्दे का बेहद लोकप्रिय शो  ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में बहुत सारे ट्विस्ट और टर्न के साथ हाई वोल्टेज ड्रामा दिखाया जाएगा। आने वाले एपिसोड में आपको एक अद्भुत और दिलचस्प ट्रैक देखने को मिलेगा।

अपकमिंग ट्रैक में आप देखेंगे, एक लंबे समय के बाद अभिमन्यु को अपने जीवन के प्यार अक्षरा गोयनका, से मुलाकात का मौका मिलता है। इस बीच, जब वे पहली बार मिलते हैं तो अभिमन्यु कुछ लोगों को अक्षरा को छेड़ते हुए देखता है, वो लोग अक्षरा से बतमीज़ी करने की कोशिश कर रहे होते है। यह देख अभिमन्यु अपना गुस्सा सहन नहीं कर पता है और अपना आपा खो देता है।

हालांकि, अभिमन्यु अपने सुपरहीरो टाइप की एंट्री करता है और बाघी 3 में टाइगर श्रॉफ तरह मार- धाड़ करता है। अभिमन्यु लड़कों के चेहरे पर लात मारता है। फिर घातक लड़ाई के बाद अभिमन्यु न केवल अक्षु की रक्षा करता है बल्कि लड़कों को चेतावनी भी देता है। लेकिन एक ट्विस्ट यह भी है कि अक्षरा इस बात से पूरी तरह अनजान हैं कि कैसे अभिमन्यु ने उसे इन ईव-टीजर से बचाया।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: OMG! Abhimanyu ने सुपरहीरो अंदाज़ में बचाई Akshara की जान
Image Credit: Pranali Rathod/Instagram

इस बीच, अभिमन्यु उस आवाज के पीछे की लड़की से मिलकर बहुत खुश होता है जिसका वह कई दिनों से पीछा कर रहा था। तो अभिरा (abhira) यानी अभिमन्यु और अक्षरा की प्रेम कहानी अब शुरू हो गई है। अब हम यह देखने के लिए सुपर-डुपर उत्साहित हैं कि इतने लंबे समय से चल रहे शो ये रिश्ता क्या कहलाता है की इस नई कहानी में क्या- क्या नए ट्विस्ट और टर्न आने वाले हैं।

ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai- जिनकी किलकारियों से चहक उठा था गोयनका परिवार, ले चुके हैं एक नया अवतार

जरूर देखें: इन एक्टर्स ने नहीं की पूरी पढ़ाई, एक्टिंग के कारण छोड़ दिया था सब कुछ

https://www.youtube.com/watch?v=PLeReYo9sDQ&t=1s

Share this story

Around The Web

अभी अभी