74th Republic Day 2023: देश में गणतंत्र दिवस की धूम, पीएम मोदी ने देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

 
74th Republic Day 2023: देश में गणतंत्र दिवस की धूम, पीएम मोदी ने देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

74th Republic Day 2023: पूरा देश 74वां गणतंत्र दिवस (Republic Day) मना रहा है। कर्तव्य पथ पर भव्य आयोजन हुआ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया, उसके बाद परेड की शुरुआत हुई। 90 मिनट चली इस परेड में स्वदेशी हथियारों अर्जुन टैंक, वज्र और ब्रह्मोस नजर आए।CRPF का ऑल वुमन कॉन्टिजेंट दिखा, नेवी और आकाश मिसाइल सिस्टम की टुकड़ी का नेतृत्व महिलाओं ने किया। 18 फीट ऊंची सीढ़ी पर चढ़ डेयर डेविल्स ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। 50 एयरक्राफ्ट के फ्लाई पास्ट में राफेल गरजे। पहली बार अग्निवीर परेड में शामिल हुए।आर्म्ड फोर्सेस, राज्यों और विभागों की 23 झांकियां निकाली गईं। UP की झांकी में दीपोत्सव और गुजरात की झांकी पर सौर ऊर्जा चलित गांव की झलक दिखी।

प्रधानमंत्री मोदी ने दी देशवासियों को बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, इस बार का यह अवसर इसलिए भी विशेष है,क्योंकि इसे हम आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान मना रहे हैं। देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए हम एकजुट होकर आगे बढ़ें, यही कामना है। 

WhatsApp Group Join Now
https://twitter.com/narendramodi/status/1618439079401783296?s=20&t=P_DNgPCPVMSP7jRsHq4rVA

इस्राइली दूतावास ने साझा किया वीडियो

भारत में इस्राइली दूतावास की ओर से गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। इस मौके पर दूतावास की ओर से एक शानदार वीडियो भी साझा किया गया गया। दूतावास ने कहा, हम क्षेत्रीय भाषाओं में हमारे प्रिय भारतीय मित्रों को बधाई देकर भारत की समृद्ध विरासत और सांस्कृतिक विविधता के उत्सव में शामिल होते हैं। 

https://twitter.com/ANI/status/1618442573617704962?s=20&t=P_DNgPCPVMSP7jRsHq4rVA

ये भी पढ़ें: देश के इन हिस्सों की परेड भी है खास, जानें राजधानी दिल्ली के अलावा और कहां होती है गणतंत्र दिवस की Parade?

Tags

Share this story