साहिबाबाद: मंडी सचिव की बैठक में हुई फायरिंग, भगदड़ मच गई

 
साहिबाबाद: मंडी सचिव की बैठक में हुई फायरिंग, भगदड़ मच गई

साहिबाबाद के नवीन फल सब्जी मंडी में मंडी सचिव द्वारा बुलाई गई बैठक के दौरान सोमवार सुबह करीब 11 बजे एक बड़ा विवाद हो गया। इस झगड़े के बीच, मंडी में मौजूद एक अज्ञात व्यक्ति ने तीन राउंड फायरिंग कर दी।

फायरिंग के दौरान वहां मौजूद पल्लेदार सचिन और चाय के खोखे पर काम करने वाले दो युवकों को गोली लगी। फायरिंग के बाद मंडी में भगदड़ मच गई और हंगामा भी शुरू हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया और घायलों को अस्पताल भेजा।


डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटील ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि यह विवाद दो पक्षों के बीच का था। दोनों पक्षों के बीच मंडी में चबूतरे पर दुकान लगाने को लेकर अनबन चल रही थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी को पकड़ने के लिए दो टीमों को तैनात किया गया है। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।

WhatsApp Group Join Now

Tags

Share this story