{"vars":{"id": "109282:4689"}}

Weather Update: राजस्थान में सर्दी की विदाई!दिल्ली नोएडा में जारी तेज हवाओं का दौर, जानें देशभर का मौसम का हाल

 

Weather Update:  दिल्ली-एनसीआर, नोएडा. उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर भारत के मौसम में लगातार बदलाव होता दिखाई दे रहा है। दिन में धूप निकलने के कारण लोगों को राहत मिल रही है, लेकिन रात के वक्त ठंडी हवाओं के असर से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है कल से चल रहीं तेज हवाओं के चलते दिल्ली में एक बार फिर थोड़ी ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग की मानें तो 15 फरवरी तक दिल्ली में तेज हवाएं चलने के आसार हैं। तेज हवाओं से अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की गई है।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1625035858251505666?s=20&t=Rs3HqQi0o8mb1kism0sXtw
https://twitter.com/Indiametdept/status/1623199813276962816?s=20&t=tvApEVh7H-e6xEILcdZSBQ

उत्तर प्रदेश व बिहार में ठंड से राहत

उत्तर प्रदेश में फिलहाल ठंड से राहत है। IMD के अनुसार, उत्तर प्रदेश के कई जिलों के तापमान में आने वाले वक्त में वृद्धि की संभावना है। बता दें कि आज प्रदेश के कई जिलों में मौसम साफ रहेगा। हालांकि, इस दौरान कुछ जगहों पर हल्के बादल छाए रहेंगे। वहीं, बिहार में अगले चार दिनों तक मौसम के शुष्क रहने की संभवाना है। हालांकि, सुबह और शाम के समय में ठंड बरकरार रहेगी।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1623571234720980995?s=20&t=LJZokvGJ0GIw0mYn5PLQlw

इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने कहा कि अगले पांच दिनों के दौरान पूरे देश में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, पूर्वोत्तर भारत में कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी दर्ज किए जाने की संभावना है। IMD के अनुसार, असम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरूणाचल प्रदेश, नगालौंड और मेघालय में अगले पांच दिनों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।

राजस्थान में ठंड हो गई गम

राजस्थान से अब सर्दी की विदाई शुरू हो गई है। दिन और रात के टेम्प्रेचर लगातार बढ़ रहे है और कई शहरों में अधिकतम तापमान अब 30 डिग्री या उससे ऊपर दर्ज होने लगे है। वहीं रात का न्यूनतम तापमान भी अब 16 डिग्री सेल्सियस तक आ गए है। मौसम विशेषज्ञों 15 फरवरी तक राजस्थान में मौसम बिल्कुल शुष्क रहेगा और तापमान लगातार बढ़ेंगे। संभावना है 15 फरवरी तक राजस्थान के कई शहरों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1622147297663676416?s=20&t=lA6gApnFuoPonkqTu1qDBA

राज्यों का तापमान

  • हरियाणा, दिल्ली, दक्षिण राजस्थान, मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्सों, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में पिछले 24 घंटों में तापमान में 3 से 6 डिग्री की गिरावट दर्ज
  • राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में न्यूनतम तापमान 4 से 7 डिग्री के बीच बना हुआ है
  • उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्से, और छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्सों में न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री बना हुआ है
  • मौसम विभाग की मानें तो देश के ज्यादातर हिस्सों में अगले पांच दिनों तक कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

ये भी पढ़ें: Joshimath Sinking- आने वाले 4 दिन जोशीमठ के लिए भारी, मौसम विभाग ने की डरावनी भविष्यवाणी