{"vars":{"id": "109282:4689"}}

Weather Update: अभी नहीं थम रही बारिश, फिर गिरेंगे ओले, जानें दिल्ली-नोएडा समेत देशभर के मौसम का हाल

 

Weather Update: देश का मौसम अभी लगातार बदल रहा है। कहीं बारिश तो कही तेज धूप के कारण लोगों को भी परेशानी हो रही है। राजधानी  दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इसके साथ ही उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में बारिश के साथ ओले गिरे। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार 1 अप्रैल को भी कई राज्यों तेज हवाओं के साथ बारिश होने की आशंका है. मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी हल्की बारिश होने की संभावना है।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1641759474057895937?s=20

बिजली और बारिश के आसार

बिहार, झारखंड

उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश

 केरल और तमिलनाडु

असम, मेघालय

 नागालैंड, मणिपुर

 मिजोरम, त्रिपुरा

 पश्चिम बंगाल

 ओडिशा, पंजाब

हरियाणा और दिल्ली

उत्तर प्रदेश का मौसम

उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में 1 अप्रैल की शुरुआत आंधी पानी के साथ हुई है। बादल गरजने के साथ बिजली भी चमकी। जोरदार बारिश से किसान कांप गए। बर्फबारी से फसल को भारी नुकसान का अनुमान है। इटावा, कन्नौज, फर्रुखाबाद, उन्नाव में आज भी आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। 2 अप्रैल को भी हल्की फुल्की बारिश होने की संभावना है।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1641734202570973185?s=20

नोएडा का मौसम

तेज हवा आंधी के साथ शहर सहित एनसीआर में झमाझम वर्षा हुई। शुक्रवार 31 मार्च की शाम करीब 5 बजे तेज झमाझम वर्षा से मौसम में ठंडक घुल गई।

जानिए क्यों करवट ले रहा मौसम (Weather Update)

पश्चिमी विक्षोभ के चलते ही मौसम में परिवर्तन दिखाई पड़ता है। जब पश्चिमी विक्षोभ हिमालय की ओर आता है तो इनकी नमी बारिश और बर्फ के रूप में बदल जाती है। कभी-कभी वे उत्तरी पहाड़ी राज्यों जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के साथ-साथ उत्तर पूर्वी राज्यों की ओर बढ़ते हैं, जबकि अन्य समय में वे पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार होते हुए दक्षिण की ओर बढ़ते हैं। अभी जो बदलाव हो रहे हैं वो इसी के चलते हो रहे हैं। 

ये भी पढ़ें: Mann Ki Baat में पीएम मोदी ने देशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं, कहा- ‘त्योहार Vocal for Local के साथ मनाएं’