Aaj Ka Mausam: झारखंड से लेकर छत्तीसगढ़ तक लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत, माैसम विभाग ने जताया बारिश का पूर्वानुमान

 
Aaj Ka Mausam: झारखंड से लेकर छत्तीसगढ़ तक लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत, माैसम विभाग ने जताया बारिश का पूर्वानुमान

Aaj Ka Mausam: अप्रैल महीने में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। देश के कई राज्यों में बारिश हुई है। मौसम विभाग ने आज मध्यप्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में तेज हवाओं के साथ गरज के साथ बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। वहीं अगले 3 से 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। इसके अलावा ओडिशा, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में भी गरज बिजली  तेज हवाओं के साथ हल्की मध्यम वर्षा होने की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान देश के किसी भी हिस्से में लू चलने की संभावना नहीं है।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1644970349245636609?s=20

दिल्ली में खिली रहेगी धूप

दिल्ली में उत्तर पश्चिमी हवा चलने से सुबह मौसम ठंडा रहेगा लेकिन दिन में तेज धूप खिली रहेगी। पिछले दो साल में अप्रैल के महीने में शनिवार की सुबह अब तक सबसे अधिक ठंडक भरी रही। हालांकि, दिन में तेज धूप गिरने से तापमान में इजाफा देखने को मिला। मौसम विभाग के मुताबिक आज बादल साफ रहेगा। धूप खिली रहेगी। हालांकि सोमवार को कुछ जगहों पर बादल छाए रहेंगे।

WhatsApp Group Join Now
https://twitter.com/Indiametdept/status/1644617536749674496?s=20

इन राज्यो में बारिश के आसार

मौसम विभाग ने यूपी में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। 7 अप्रैल से लखनऊ में आसमान में बादल छाए रहेंगे 10, 11, 12 और 13 अप्रैल को पानी गिरने  की संभावना है। इसके अलावा मौसम विभाग ने महाराष्ट्र, तेलंगाना और ओडिशा के कुछ हिस्सों में भी बारिश का अनुमान लगाया है।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1644016653120978944?s=20

नोएडा में बढ़ सकता है तापमान

नोएडा में मौसम साफ रहेगा। इसकी वजह से तापमान बढ़ेगा। तीसरे हफ्ते में तापमान तेजी से बढ़ेगा और यह 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसके बाद अप्रैल केअंतिम हफ्ते में लू का प्रकोप रहेगा। मई में भी लू लोगों को काफी प्रभावित कर सकती है। इस दौरान आंधी चलेगी, लेकिन इसका असर सीमित समय के लिए रहेगा। यह गर्मी से आंशिक तौर पर राहत दिलाएंगी। आंधी की वजह से कुछ घंटों के लिए लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। लेकिन इसके साथ ही धूल परेशान करेगी।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1644977611540508672?s=20

राजस्थान में बारिश-ओलावृष्टि थमी, तापमान बढ़ा

राजस्थान में बारिश-ओलावृष्टि थमने के साथ के साथ तापमान बढ़ने लगा है। शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। रात में भी गर्मी तेज होने लगी है।पारा 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने लगा है। हालांकि, उदयपुर, कोटा संभाग के दस से ज्यादा जिलों में कल से मौसम बदल सकता है। यहां आज देर शाम आसमान में बादल छा सकते हैं। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी या बारिश हो सकती है।जयपुर मौसम केन्द्र से मिली रिपोर्ट देखें तो फलोदी, जालोर, बांसवाड़ा में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से पर पहुंच गया। सबसे ज्यादा तापमान बांसवाड़ा में 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। टोंक, बारां, डूंगरपुर, जैसलमेर और बाड़मेर में दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

यह भी पढ़ें: Business Idea- फायदा ही फायदा! नाममात्र की इन्वेस्टमेंट और महीने के कमाएं 40 से 50 हजार रुपए, जानिए कैसे?

Tags

Share this story