Weather Update: दिल्ली से राजस्थान तक पड़ेगी तपाने वाली गर्मी, स्काईमेट ने जारी किया मानसून के कम रहने का अनुमान

 
Weather Update: दिल्ली से राजस्थान तक पड़ेगी तपाने वाली गर्मी, स्काईमेट ने जारी किया मानसून के कम रहने का अनुमान

Weather Update: आज के मौसम की बात करें तो अप्रैल महीने में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। देश के कई राज्यों में बारिश हुई है। मौसम विभाग ने आज मध्यप्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में तेज हवाओं के साथ गरज के साथ बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। यहां एक सप्ताह के लिए शुष्क मौसम की भविष्यवाणी की गई है। पश्चिमी विक्षोभ के अभाव में अधिकतम तापमान 15-16 अप्रैल तक 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। हालांकि, दिल्ली के कुछ स्थानों पर दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की भी आशंका है। वहीं इसके साथ ही जानिए कि स्काईमेट ने मानसून का अनुमान जारी किया है।

सामान्य से रहेगा कम मानसून

देश भर में बेमौसम बारिश के बाद अब मौसम को लेकर एक और परेशान कर देने वाली खबर सामने आई है। इस साल मानसून सामान्य से कम रहने का अनुमान है। निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट ने मानसून का अनुमान जारी किया है। इससे देश में फूड ग्रेन प्रोडक्शन घट सकता है। प्रोडक्शन कम होने पर महंगाई बढ़ सकती है। स्काईमेट ने जनवरी में भी मानसून के सामान्य से कम रहने का अनुमान लगाया था और अब उसने अपने उसी आउटलुक को बरकरार रखा है। देश में किसान आमतौर पर 1 जून से गर्मियों की फसलों की बुआई  शुरू करते हैं। ये वो समय होता है जब मानसून की बारिश भारत पहुंचती है। फसल की बुआई अगस्त की शुरुआत तक जारी रहती है। सामान्य से कम मानसून के कारण देश में अनाज की पैदावार को नुकसान पहुंच सकता है। मार्च की बेमौसम बारिश से भी रबी फसल के प्रोडक्शन पर असर पड़ने की आशंका जताई गई है। स्काईमेट ने बताया कि लॉन्ग पीरियड एवरेज यानी एलपीए की 94% बारिश हो सकती है। यदि मानसून एलपीए का 96% - 104% होता है तो इसे सामान्य बारिश कहा जाता है। इसी तरह यदि बारिश लॉन्ग पीरियड एवरेज का 104% से 110% के बीच होती है तो इसे सामान्य से ज्यादा बारिश कहते हैं।

WhatsApp Group Join Now

अल नीनो है कम बारिश का कारण

स्काइमेट के मैनेजिंग डायरेक्टर जतिन सिंह ने कहा, 'ट्रिपल-डिप- ला नीना के कारण दक्षिण-पश्चिम मानसून में पिछले 4 बार से लगातार सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश हुई है। अब, ला नीना समाप्त हो गया है । अल नीनो की मानसून के दौरान बढ़ने की संभावना और बढ़ रही है जिसके कारण बारिश कम होने ही संभावना है।

'ला नीना' और 'अल नीनो' का यह असर

ला नीना का मतलब स्पेनिश में लिटिल गर्ल होता है। इसमें समुद्र का पानी तेजी से ठंडा होता है। ला नीना से दुनिया भर के मौसम में असर पड़ता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इससे आसमान में बादल छाते हैं और बारिश होती है। भारत में कम और ज्यादा बारिश, ठंडी और गर्मी ला नीना पर ही निर्भर करती है । भारत में श्ला नीनार की वजह से ज्यादा ठंड और बारिश की संभावना होती है। अल नीनो एक जलवायु पैटर्न है। ला नीना की तरह इसका भी दुनिया भर के मौसम पर असर पड़ता है।

राजस्थान के इन जिलों में फिर होगी बारिश

राजस्थान में बारिश का दौर खत्म होने के बाद से गर्मी का असर दिखने लगा है. इसके चलते ही राज्य के बीते 48 घंटों में अधिकतम पारे में 2 से 3 डिग्री बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में सबसे ज्यादा तापमान बाड़मेर में 39.5 डिग्री रहा, वहीं, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के बांसवाड़ा में 40.3 डिग्री रहा। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री तक बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। बीकानेर और जोधपुर संभाग में बादल छाए रहेंगे और दोपहर तक बरसात होने के आसार हैं। इसके अलावा उदयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा और जयपुर में आने वाले 2 से 3 दिन तक मौसम साफ और शुष्क रहेगा।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1645691662876672000?s=20
https://twitter.com/Indiametdept/status/1644016653120978944?s=20

अगले 5 दिनों तक तेज बारिश की संभावना

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, तेलंगाना और ओडिशा के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है. इसके साथ ही ओडिशा और छत्तीसगढ़ में ओले भी गिरने की आशंका है। इसके अलावा अगले 5 दिनों तक तेज बारिश की संभावना नहीं है।

नोएडा में तपती गर्मी पड़ेगी

नोएडा में मौसम साफ रहेगा। इसकी वजह से तापमान बढ़ेगा। तीसरे हफ्ते में तापमान तेजी से बढ़ेगा और यह 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसके बाद अप्रैल केअंतिम हफ्ते में लू का प्रकोप रहेगा। मई में भी लू लोगों को काफी प्रभावित कर सकती है। इस दौरान आंधी चलेगी, लेकिन इसका असर सीमित समय के लिए रहेगा। यह गर्मी से आंशिक तौर पर राहत दिलाएंगी। आंधी की वजह से कुछ घंटों के लिए लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। लेकिन इसके साथ ही धूल परेशान करेगी।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1645718274607312896?s=20

यूपी में बारिश के आसार

मौसम विभाग ने यूपी में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। 7 अप्रैल से लखनऊ में आसमान में बादल छाए रहेंगे आज और कल 13 अप्रैल को पानी गिरने की संभावना है

यह भी पढ़ें: Business Idea- फायदा ही फायदा! नाममात्र की इन्वेस्टमेंट और महीने के कमाएं 40 से 50 हजार रुपए, जानिए कैसे?

Tags

Share this story