Weather Update: देश के पहाड़ी राज्यों में बाढ़ का कहर, दिल्ली में यमुना नदी के जलस्तर ने 2010 का तोड़ा रिकॉर्ड

  
Weather Update: देश के पहाड़ी राज्यों में बाढ़ का कहर, दिल्ली में यमुना नदी के जलस्तर ने 2010 का तोड़ा रिकॉर्ड

Weather Update:देश के पहाड़ी राज्यों  हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर के साथ साथ पंजाब और हरियाणा बारिश और बाढ़ की कहर का सामना कर रहे हैं। इन राज्यों में बारिश कम होने से थोड़ी बहुत राहत रही। लेकिन उत्तराखंड में केदारनाथ यात्रा को रोक दिया गया है। हिमाचल प्रदेश के सीएम ने कहा कि कुल्लू में हालात में सुधार हैं। राज्य सरकार प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों तक राहत कार्य पहुंचाने के लिए अभियान तेज कर चुकी है। वहीं पंजाब और हरियाणा में बाढ़ की वजह से जो सड़कें कट गई हैं उनके मरम्मत के काम में तेजी लाई गई है। केंद्र सरकार ने प्रभावित राज्यों से कहा है कि मदद में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी।

यमुना नदी के जलस्तर ने 2010 का तोड़ा रिकॉर्ड

दिल्ली में भारी बारिश से शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए। पहाड़ी राज्यों में बारिश का असर दिल्ली पर भी दिखाई दे रहा है। यमुना नदी का जलस्तर 207.11 के पार चला गया है। 2010 में नदी का जलस्तर 207.11 था। यमुना नदी के किनारे रहने वालों को सुरक्षित जगहों पर भेज दिया गया है। लेकिन लोगों को तरह तरह की शिकायतें भी हैं। लोगों का कहना है कि राहत के नाम पर सिर्फ झुनझुना पकड़ाया गया है। करेंट आने की वजह बात कैंप की लाइट काट दी गई है। इसके साथ ही खाने पीने की किल्लत है।

https://twitter.com/AarifSahilNaqv1/status/1678609383029366784?s=20

असम, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, केरल, तटवर्ती गोवा-कर्नाटक और नगालैंड के कई इलाके पानी में डूब गए। IMD के मुताबिक, अगले चार से पांच दिनों तक उत्तर भारत में तेज बारिश होगी।भारत मौसम विज्ञान विभाग ने देश के कई हिस्सों में बारिश संबंधी अलर्ट जारी कियाविभाग ने अगले दो दिनों के लिए को उत्तराखंड, राजस्थान, जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली समेत कई हिस्सों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी दी। देश के कई हिस्से इस वक्त भारी बारिश से जूझ रहे हैं। आफत की इस बारिश ने  पंजाब और हरियाणा में 9 की मौत, राजस्थान में 7 की मौत, दिल्ली में 5 की मौत, उत्तराखंड में 5 की मौत तो हिमाचल प्रदेश में 17 लोगों की जान चली गई।

https://twitter.com/IMDWeather/status/1276031953322442752?s=20

इन राज्यों में तेज बारिश होगी

 मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, गुजरात, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर, अरूणाचल प्रदेश, नगालैंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र, गोवा।

इन राज्यों में हल्की बारिश होगी

 बिहार, तेलंगाना में बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

इन राज्यों में मौसम साफ रहेगा

 आंध्र प्रदेश के रायलसीमा, महाराष्ट्र के मराठावाड़ और गंगीय पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में बारिश की संभावना नहीं जताई गई है।

उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों को छोड़ दें तो पूरे देश में जुलाई में मानसून सामान्य रहने की संभावना है और पूरे महीने तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। आइएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि जुलाई में पूरे देश में बारिश औसत ही रहेगी। अगले पांच दिनों तक इसी तरह की स्थिति बनी रहने का अनुमान जताया है। इस बीच पहाड़ों पर भी बारिश जारी है। उत्तराखंड के सात पर्वतीय जिलों में आज यानी बुधवार को भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

https://twitter.com/IMDWeather/status/1276031953322442752?s=20
उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, झारखंड, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जैसे बड़े राज्यों में भी दक्षिण-पश्चिम मानसून सीजन के पहले महीने जून में सामान्य से कम बारिश हुई। महापात्र ने कहा कि हाल के अधिकांश अल नीनो वर्षों के दौरान, जून में बारिश सामान्य सीमा के भीतर रही है।
https://twitter.com/IMDWeather/status/1275733163051044866?s=20

Share this story

Around The Web

अभी अभी