Weather Update: हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश से तबाही, दिल्ली-नोएडा में फिर एक्टिव हुआ मानसून

Weather Update : देश में मानसून फिर से एक्टिव हो गया है। दिल्ली-नोएडा समेत आसपास के इलाकों में बारिश हुआ। इस बारिश के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश ने तबाही मचाई हुई है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड दोनों राज्यों में कुदरत का कहर जारी है। भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से राज्यों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने दोनों राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
दिल्ली और नोएडा के मौसम का हाल
राजधानी दिल्ली समेत नोएडा और पूरे एनसीआर में आज की शुरुआत बारिश के साथ हुई। इसके साथ ही कई इलाकों में जलजमाव हुआ। तेज बारिश से कई इलाकों में जलभरावगुरुग्राम के भी कई इलाकों में झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। सुबह साढ़े 5 बजे से हो रही भारी बारिश के बाद शहर के निचले हिस्सो में हुआ जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम के कई इलाकों में आने वाले समय में भारी बारिश का अलर्ट है।
#WATCH | Delhi: Rain lashes parts of the national capital.
— ANI (@ANI) August 18, 2023
(Visuals from Kartavya Path) pic.twitter.com/cHYQLkLpOh
इन राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट जरी किया गया है
झारखंड
पश्चिम बंगाल
सिक्किम
बिहार
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
पूर्वोतर भारत के मौसम का अनुमान
असम
मेघालय
नगालैंड
मणिपुर
मिजोरम
त्रिपुरा
अरुणाचल प्रदेश
इन राज्यों में 19 से 22 अगस्त के बीच भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग ने बताया है कि पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में 23 अगस्त तक भारी बारिश होगी, जबकि यूपी में 19 और 22 अगस्त, हिमाचल प्रदेश में 22 अगस्त तक तेज बरसात होने वाली है। दक्षिण भारत की बात करें तो आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में कल 19 अगस्त को भारी बरसात देखने को मिल सकती है।