Weather Update: दिल्ली-नोएडा में आसमान साफ, यूपी में बारिश, जानें देश में कैसा रहेगा आज मौसम

 
Weather Update: दिल्ली-नोएडा में आसमान साफ, यूपी में बारिश, जानें देश में कैसा रहेगा आज मौसम

Weather Update: अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वी भारत, उत्तर पूर्वी भारत और पूर्वी मध्य भारत के हिस्सों में भारी बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। वहीं, उत्तर भारत के राज्यों में 02 और 03 अगस्त को बारिश की तीव्रता में बढ़त देखी जाएगी। मौसम विभाग की मानें तो 1 अगस्त से 03 अगस्त के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्म बारिश के साथ, सुदूर इलाकों में भारी बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। ओडिशा, झारखंड, बिहार के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है. पूर्वोत्तर भारत के विदर्भ, तेलंगाना, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, सिक्किम और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

https://twitter.com/IMDWeather/status/1276031953322442752?s=20

नई दिल्ली के मौसम का हाल

मौसम विभाग की मानें तो देश की राजधानी नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, आज नई दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। 2 अगस्त को नई दिल्ली में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। 3 अगस्त से बारिश की तीव्रता में बढ़त देखी जा सकती है।

WhatsApp Group Join Now
https://twitter.com/IMDWeather/status/1276015607553470467?s=20

उत्तर प्रदेश का मौसम

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री रह सकता है। वहीं, लखनऊ में गरज के साथ एक या दो बार बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। गाजियाबाद की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी।

नोएडा का मौसम का हाल

नोएडा में बुधवार को आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी। इस दौरान यहां न्यूनतम तापमान 27 और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

उत्तराखंड और गुजरात में बारिश

पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश से लेकर उत्तराखंड, गुजरात, महाराष्ट्र और तेलंगाना तक बारिश का दौर अभी जारी है। गुजरात और महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों में 200 से 300 मिमी बारिश दर्ज की गई है। तेलंगाना के मुलुगु जिले के एक गांव में 12 लोग बाढ़ के पानी में बह गए थे, जिनमें से चार लोगों ने खुद को बचा लिया। बाद में आठ लोगों के शव मिले। हिमाचल और उत्तराखंड में पांच से छह नेशनल हाईवे और सैकड़ों सड़कें अभी भी बंद हैं। भारी बारिश और जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

https://twitter.com/IMDWeather/status/1275768331606220803?s=20

Tags

Share this story