Weather Updates: इन राज्यों में आंधी-बारिश का पूर्वानुमान, जानें दिल्ली –नोएडा का मौसम का हाल

 
Weather Updates: इन राज्यों में आंधी-बारिश का पूर्वानुमान, जानें दिल्ली –नोएडा का मौसम का हाल

Weather Updates: मौसम के बदलते मिजाज ने जहां आम जनजीवन प्रभावित कर रखा हैं। वहीं इन दोनों बदलते मौसम ने लोगों को बीमार कर रखा हैं। दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्से ​में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग की मानें तो इस इलाके में 3 से 4 दिनों तक बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिनों के दौरान पूर्वी भारत में दो दिनों तक हीटवेव का प्रकोप रहेगा। इसके बाद हीटवेव से राहत मिल सकती है।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1649054530900996096?s=20

दिल्ली के मौसम का हाल

मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 21 अप्रैल को नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, नई दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। वीकेंड पर दिल्ली के तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. वहीं, 22 अप्रैल को दिल्ली में आसमान साफ रहने के आसार हैं।

WhatsApp Group Join Now
https://twitter.com/Indiametdept/status/1649048105680277505?s=20

नोएडा में तपती गर्मी पड़ेगी

नोएडा गुरुवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं गुरुवार को इन दोनों जिलों में अधिकतम तापमान में कमी आ सकती है।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1648498770081091584?s=20

यूपी का मौसम

यूपी में गर्मी का सितम हर दिन बढ़ता जा रहा है। तेज धूप के चलते लोग घर से बाहर निकलने में भी हिचकिचा रहे हैं। राज्य के ज्यादातर जिले में पारा 40 के पार पहुंच चुका है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक लखनऊ, गाजियाबाद, नोएडा, प्रयागराज वाराणसी समेत अन्य जिलों में लू अगले दो दिनों तक लू चल सकती है।

राजस्थान का मौसम का हाल

राजस्थान में भी बारिश का अनुमान जताया गया है। 20 अप्रैल को बीकानेर, अजमेर, जयपुर व भरतपुर के कुछ इलाकों में 30-40 Kmph की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में भी बर्फबारी और बारिश हो रही है। करगिल में 6 इंच मोटी बर्फ जमी है।

एमपी के इन शहरों में भी बदलेगा मौसम

भोपाल, इंदौर सहित कई शहरों में आज बारिश के आसार दिखाई दे रहे है। अलग-अलग स्थानों पर तीन मौसम प्रणाली बनी है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी आ रही है। कई जिला बारिश की संभावना है।  20 से अधिक जिलों में टेंपरेचर 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो गया था। मौसम विभाग द्वारा जो अलर्ट जारी किया गया है। नों पर आंधी के साथ बारिश होगी। इतना ही नहीं कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- Petrol Diesel Price Update:तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके शहर में क्या है कीमत

Tags

Share this story