Weather Update: दिल्ली में यमुना फिर खतरे के निशान से ऊपर, हरियाणा-UP और राजस्थान में भी अलर्ट, जानें मौसम का हाल

Weather Update: देश में मानसून फिर अपने रौद्र रूप में नजर आने वाला है। बात करेंगे राजधानी दिल्ली की तो यमुना का जलस्तर फिर खतरे के निशान से ऊपर हो गया है। रविवार सुबह हथिनीकुंड बैराज से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद जलस्तर सुबह 7 बजे 205.81 मीटर तक पहुंच गया था। वाटर लेवल खतरे के निशान 205.33 मीटर के आसपास रहा। जो लोग पानी कम होने के बाद अपने घरों में लौट गए थे, उनमें से कई शनिवार को राहत शिविरों में लौट आए।
दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना
राजधानी दिल्ली में आज बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है। वैसे दिल्ली में उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। मौसम विभाग के मुताबिक आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। दिल्ली में इन दिनों उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है।
हिमाचल का मौसम
हिमाचल के कुल्लू व शिमला में बादल फटने की घटनाएं हुईं। वहीं अलग-अलग हादसों में 7 मौतें भी हुई हैं। इससे प्रदेश में मानसून में मरने वालों की संख्या 154 हो गई है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में 25 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है।
गरज-चमक के साथ होगी बारिश
मौसम विभाग ने कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी दी है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा,चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, मराठवाड़ा, गुजरात, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तेलंगाना, तमिलनाडु और पुडुचेरी गरज-चमक के साथ बारिश होने पर बिजली गिरने की आशंका है।
Monsoon Session:मणिपुर हिंसा को लेकर हंगामे के चलते 24 जुलाई तक लोकसभा की कार्यवाही स्थगित