Aaj Ka Mausam: अलर्ट! कहीं होगी बारिश तो कहीं गिरेंगे ओले, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

 
Aaj Ka Mausam: अलर्ट! कहीं होगी बारिश तो कहीं गिरेंगे ओले, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam: भारत में बढ़ते तापमान ने लोगों की मुश्किलों में इजाफा कर दिया है। तेज धूप और गर्म हवा से न सिर्फ इंसान, बल्कि पशु-पक्षी भी परेशान हैं। मैसम विभाग के अनुसार अगले दो द‍िनों में द‍िल्‍ली का अध‍िकतम तापमान 38 और 39 ड‍िग्री तक र‍िकॉर्ड क‍िया जा सकता है। वहीं अगले कुछ दिनों के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में गरज, बिजली और आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश (Rainfall) होने की संभावना है। इसके अलावा आईएमडी ने 23 से 25 अप्रैल तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग स्थानों पर ओले गिरने (Hailstorm) की संभावना जताई है।

दिल्ली का मौसम

भारत मौसम विभाग के मुताबिक श​निवार को दिनभर दिल्ली का मौसम साफ रहेगा। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है. दिन में कहीं-कहीं बूंदाबांदी के भी आसार हैं। कुल मिलाकर शनिवार को दिल्ली के लोगों को भीषण गर्मी का सामना नहीं करना पड़ेगा, लेकिन 27 अप्रैल के बाद तापमान में तेजी से बढ़ोतरी की आशंका है।

WhatsApp Group Join Now
https://twitter.com/Indiametdept/status/1649343872982732800?s=20

इन राज्यों में बारिश के आसार

अगले कुछ दिनों के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में गरज, बिजली और आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश (Rainfall) होने की संभावना है। जबकि अगले 4 दिनों के दौरान आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में बारिश होने की संभावना है। केरल और माहे में 24 अप्रैल को अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में और 26 और 27 अप्रैल को गुजरात में गरज और बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि उत्तर पश्चिमी भारत में पश्चिम राजस्थान को छोड़कर पूरे इलाके में गरज और बिजली गिरने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1650184590579859465?s=20

राजस्थान में तेज गर्मी

राजस्थान में अब गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके चलते पश्चिमी विक्षोभ के विदा होने से प्रदेश में बीते सप्ताह से लगातार अधिकतम तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में अभी इसी तरह गर्मी का हाल रहेगा। हालांकि 25 अप्रेल तक मौसम में बदलाव आ सकता है। पश्चिमी हिमालयन रीजन में 24 अप्रेल की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसका प्रभाव राजस्थान प्रदेश पर भी पड़ेगा और यहां के मौसम में भी कुछ बदलाव आने के बाद राहत मिलने की संभावना है।

उत्तराखंड का मौसम (Aaj Ka Mausam)

उत्तराखंड के 5 जिलों में मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। जबकि, राज्य के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के पहाड़ी जिलों में 26 अप्रैल तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1650074882414084096?s=20

यहां गिर सकते हैं ओले

आईएमडी ने 23 से 25 अप्रैल तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग स्थानों पर ओले गिरने (Hailstorm) की संभावना जताई है। 24 अप्रैल को ओडिशा, बिहार और छत्तीसगढ़ में कई जगहों पर ओले गिरने की आशंका है। जबकि 24 और 25 अप्रैल के दौरान विदर्भ में कुछ जगहों पर ओले गिरने की संभावना है। दक्षिण भारत में तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और तेलंगाना में 24 अप्रैल को कई जगहों पर ओले गिरने की उम्मीद है। आईएमडी ने 26 से 27 अप्रैल के दौरान मराठवाड़ा में अलग-अलग स्थानों पर ओले गिरने की संभावना जताई है।

ये भी पढ़ें- Petrol Diesel Price Update:तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके शहर में क्या है कीमत

Tags

Share this story