Weather Update: बारिश बढ़ाएगी परेशानी, इन राज्यों में होगी जमकर वर्षा, जानें नोएडा और दिल्ली NCR का हाल

 
Weather Update: बारिश बढ़ाएगी परेशानी, इन राज्यों में होगी जमकर वर्षा, जानें नोएडा और दिल्ली NCR का हाल

Weather Update: मौसम विभाग ने दक्षिण भारत में कर्नाटक, तेलंगाना तथा ओडिसा, गोवा और महाराष्‍ट्र समेत मध्य भारत,  हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आने वाले समय में तेज वर्षा होने का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग ने कहा है कि हरियाणा, पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में तेज से बहुत तेज वर्षा होने की आशंका है।उधर, आंध्र प्रदेश, कोंकण और गोवा में अगले तीन से चार दिन तेज से बहुत तेज वर्षा होने की चेतावनी जारी की गई है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अगले पांच दिनों में तेज वर्षा होने की संभावना है।

https://twitter.com/IMDWeather/status/1276031953322442752?s=20

दिल्ली के मौसम का हाल

राजधानी दिल्ली की तो यमुना का जलस्तर फिर खतरे के निशान से ऊपर हो गया है। रविवार सुबह हथिनीकुंड बैराज से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद जलस्तर सुबह 7 बजे 205.81 मीटर तक पहुंच गया था। वाटर लेवल खतरे के निशान 205.33 मीटर के आसपास रहा। जो लोग पानी कम होने के बाद अपने घरों में लौट गए थे, उनमें से कई शनिवार को राहत शिविरों में लौट आए। मौसम विभाग के अनुसार दिल्‍ली में अधिक नमी और अधिक तापमान बने रहने की आशा है। दिल्‍ली में आज रात हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।इस बीच, दिल्‍ली में यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर-दो सौ पांच दशमलव तीन-तीन मीटर पहुंच गई है। नदी में जलस्तर बढ़ने से दिल्‍ली और निकटवर्ती क्षेत्रों में बाढ जैसी स्थिति होने की चिंता बनी हुई है। इस वर्ष तेरह जुलाई को यमुना नदी का जलस्तर सबसे अधिक दो सौ आठ दशमलव छह-छह मीटर तक पहुंच गया था।

WhatsApp Group Join Now
https://twitter.com/IMDWeather/status/1276015607553470467?s=20

नोएडा के मौसम का हाल

नोएडा में मंगलवार को बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा। इसके बाद 26 से 28 जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश होगी। अधिकतम तापमान गिरकर 34 डिग्री तक रह जाएगा। वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री पर पहुंच सकता है। इसके बाद वीकेंड तक बारिश हल्की पड़ जाएगी। 29 और 30 जुलाई को बारिश एक बार फिर कम होगी। तापमान बढ़ना शुरू हो जाएंगे। दोनों दिन अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री रह सकता।

उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी

उत्तराखंड में बारिश से नहीं राहत देहरादून समेत उत्तराखंड के कई जिलों में सुबह से ही भारी बारिश हो रही है।  आईएमडी ने आज 27 जुलाई को कुमाऊं क्षेत्र में भारी से बहुत भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस साल मॉनसून का सबसे ज्यादा असर देहरादून, गढ़वाल और कुमाऊं के निचले इलाकों में पड़ रहा है।

Tags

Share this story