Weather Update: दिल्ली-नोएडा में भारी बारिश, जानें आज कैसा रहेगा देश भर में मौसम का मिजाज

Weather Update: देश भर के मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। लोग कहीं गर्मी तो कहीं भारी बारिश का सामना कर रहे हैं। ये मौसम बीमारियों को भी बढ़ाता है। मानसून ट्रफ देश के लगभग इलाकों में सक्रिय है। दिल्ली-NCR में जमकर बारिश हो रही है। यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर 205.47 पर पहुंच गया है। राजधानी में मंडी हाउस से लेकर रिंग रोड तक और नोएडा के कई इलाकों में बारिश के चलते सड़कों पर पानी भर गया है।इधर, यमुना के बाद हिंडन नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। नोएडा के आसपास के इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं। ग्रेटर नोएडा इलाके में बाढ़ के बीच 100 साल की बुजुर्ग अपने परिवार के साथ घर में फंस गई। उन्हें बाहर निकालने में दिक्कत आ रही थी। सूचना पर पहुंची NDRF की टीम ने उन्हें रेस्क्यू करके सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
उत्तराखंड में लैंडस्लाइड
उत्तराखंड के धरासू में लैंडस्लाइड की वजह से ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर यातायात बंद कर दिया गया है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में लैंडस्लाइड की घटना सामने आई है। हालांकि, किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
इन प्रदशे में भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में आज भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा, पूर्वोत्तर भारत के भी अधिकतम इलाकों में भी 1 अगस्त तक वर्षा का अनुमान लगाया गया है।
इन इलाकों में चमकेगी बिजली
आज छत्तीसगढ़, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात और कर्नाटक में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है.अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, बिहार, झारखंड और उसके आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली चमकने की संभावना है