Weather Update: दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात, हिमाचल, उत्तराखंड औरपंजाब में अलर्ट, जानें देश का मौसम का हाल

 
Weather Update: दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात, हिमाचल, उत्तराखंड औरपंजाब में अलर्ट, जानें देश का मौसम का हाल

Weather Update: देश में बारिश का दौर जारी है, जिससे कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। मौसम विभाग की मानें तो अभी बारिश से राहत के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आज उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश के आसार हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश में तो आज से लेकर अगले दो-तीन दिनों तक बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली में बारिश से फिर बाढ़ जैसे हालात

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली और आसपास के इलाकों में शुक्रवार को लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए। दिल्ली में राजघाट, रिंग रोड समेत कई इलाकों में पानी भर गया। कुछ जगह तो एक से दो फुट तक पानी भर गया। मौसम विज्ञान विभाग ने अभी और दो से तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। दिल्ली के सिविल लाइंस, लक्ष्मीनगर, लाजपतनगर और अन्य कई क्षेत्रों में मध्य से तेज बारिश के चलते लोगों को सड़कों पर जाम की समस्या से जूझना पड़ा। गाजियाबाद-नोएडा के यमुना और हिंडन नदी किनारे वाले इलाकों में बाढ़ का पानी कम होने से लोगों ने कुछ राहत की सांस ली थी, लेकिन बारिश से उनकी मुश्किलें फिर बढ़ गईं।

WhatsApp Group Join Now

उत्तराखंड, गुजरात, महाराष्ट्र के साथ इन राज्यों में बारिश

पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश से लेकर उत्तराखंड, गुजरात, महाराष्ट्र और तेलंगाना तक बारिश का दौर अभी जारी है। गुजरात और महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों में 200 से 300 मिमी बारिश दर्ज की गई है। तेलंगाना के मुलुगु जिले के एक गांव में 12 लोग बाढ़ के पानी में बह गए थे, जिनमें से चार लोगों ने खुद को बचा लिया। बाद में आठ लोगों के शव मिले। हिमाचल और उत्तराखंड में पांच से छह नेशनल हाईवे और सैकड़ों सड़कें अभी भी बंद हैं। भारी बारिश और जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

https://twitter.com/IMDWeather/status/1276031953322442752?s=20

उत्तराखंड में लैंडस्लाइड

उत्तराखंड के धरासू में लैंडस्लाइड की वजह से ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर यातायात बंद कर दिया गया है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में लैंडस्लाइड की घटना सामने आई है। हालांकि, किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

https://twitter.com/IMDWeather/status/1276015607553470467?s=20

इन इलाकों में चमकेगी बिजली

आज छत्तीसगढ़, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात और कर्नाटक में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है.अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, बिहार, झारखंड और उसके आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली चमकने की संभावना है

Tags

Share this story