Weather Update: क्या खिलेगी धूप या बारिश और कोहरा करेगा परेशान? जानिए कैसा रहेगा देशभर का मौसम का मिजाज

 
Weather Update: क्या खिलेगी धूप या बारिश और कोहरा करेगा परेशान? जानिए कैसा रहेगा देशभर का मौसम का मिजाज

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ अब कमजोर पड़ने लगा है। आने वाले अप्रैल के दूसरे हफ्ते की शुरूआत से मौसम थोड़ा गर्म होगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक उत्तर भारत में मौसम सामान्य रहने वाला है। वहीं महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तरप्रदेश  समेत दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। जानते हैं देशभर का मौसम का हाल।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 7 अप्रैल को महाराष्ट्र, विदर्भ, तेलंगाना और ओडिशा के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है. इसके साथ ही ओडिशा और छत्तीसगढ़ में ओले भी गिरने की आशंका है। इसके अलावा अगले 5 दिनों तक तेज बारिश की संभावना नहीं है।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1644016653120978944?s=20

दिल्ली में मौसम ले रहा करवट

आगामी सप्ताह में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलने जा रहा है। मौसम विभाग ने 9 से 11 अप्रैल को हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। कई इलाकों में अधिकतम तापमान 34-35 डिग्री के बीच रहा। वहीं अधिकतम औसत तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 33.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

WhatsApp Group Join Now

नोएडा में तपती गर्मी पड़ेगी

नोएडा में मौसम साफ रहेगा। इसकी वजह से तापमान बढ़ेगा। तीसरे हफ्ते में तापमान तेजी से बढ़ेगा और यह 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसके बाद अप्रैल के अंतिम हफ्ते में लू का प्रकोप रहेगा। मई में भी लू लोगों को काफी प्रभावित कर सकती है। इस दौरान आंधी चलेगी, लेकिन इसका असर सीमित समय के लिए रहेगा। यह गर्मी से आंशिक तौर पर राहत दिलाएंगी। आंधी की वजह से कुछ घंटों के लिए लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। लेकिन इसके साथ ही धूल परेशान करेगी।

यूपी में बारिश के आसार

मौसम विभाग ने यूपी में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। 7 अप्रैल से लखनऊ में आसमान में बादल छाए रहेंगे 10, 11, 12 और 13 अप्रैल को पानी गिरने  की संभावना है।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1643533468046086144?s=20

राजस्थान का मौसम का हाल

राज्य के कई जिलों में पिछले दो दिनों से बारिश और ओलावृष्टि हो रही है। पश्चिमी राजस्थान के जिलों में बारिश होने के अलावा शेष भागों में मौसम शुष्क रह सकता है। मौसम विभाग जयपुर केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार 8 अप्रेल को आंधी बारिश की गतिविधियों में कमी होगी। इसके बाद अधिकतम इलाकों में मौसम शुष्क होने की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1643205957529518080?s=20

किसानों पर कहर बनकर बरसी बारिश

देश के किसानों को इस बारिश की वजह से भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। बता दें, गेहूं की फसल के कटने का समय हो गया था। हफ्ते भर में गेहूं की फसल सब्जी मंडी तक पहुंचने वाली थी। लेकिन बारिश ने इसे खराब कर दिया।

यह भी पढ़ें: Business Idea- फायदा ही फायदा! नाममात्र की इन्वेस्टमेंट और महीने के कमाएं 40 से 50 हजार रुपए, जानिए कैसे?

Tags

Share this story