Weather Update: Cyclone Mocha का कई राज्यों पर संकट, बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में तेज बारिश की आशंका

 
Weather Update: Cyclone Mocha का कई राज्यों पर संकट, बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में तेज बारिश की आशंका

Weather Updates साइक्लोन मोका का असर देश के कई राज्यों में दिखने लगा है। मौसम विभाग ने बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के तटीय इलाकों के अलावा देश के कई मैदानी इलाकों में भी तेज बारिश की आशंका जताई है। मौसम विभाग की ओर से मिली ताजा जानकारी के मुताबिक, चक्रवात मोका देश के किन हिस्सों को कहां तक प्रभावित करेगा, इस बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। IMD के डीजी मृत्‍युंजय मोहापात्रा के मुताबिक, चक्रवाती तूफान धीरे-धीरे बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग की ओर बढ़ेगा और 10 मई तक तीव्र होगा. इसके असर से आंध्र प्रदेश, बिहार, पंजाब, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, केरल, कर्नाटक के दक्षिणी भाग, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, असम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय के कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है.

अब जानिए आज का मौसम का हाल

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत का मौसम पल-पल बदल रहा है। सोमवार को दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई। जिसके बाद मौसम सुहावना हो गया। हालांकि, दोपहर बाद हल्की धूप निकल आई, लेकिन तापमान पर कोई खास असर नहीं पड़ा। देश में एक बार फिर मौसम बदल सकता है।  गर्मी का मौसम आते ही लोगों को जिस तरह की उमस भरी गर्मी और झुलसा देने वाली धूप का सामना करना पड़ा इससे यही अनुमान लगाया जा रहा था कि मई-जून में इस बार भयंकर गर्मी और चिलचिलाती धूप नजर आने वाली है. लेकिन ऐसा लग रहा है जैसे मौसम का मिजाज बदल गया है और अब अप्रैल के महीने में भीषण गर्मी पड़ने के बाद मई में देश कई हिस्सों में लगातार बारिश और बर्फबारी हो रही है।

WhatsApp Group Join Now
https://twitter.com/Indiametdept/status/1655766729509806085?s=20

इन राज्यों में हो सकती है बारिश


IMD की मानें तो नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और तटीय कर्नाटक में आने वाले दो-तीन दिनों में हल्की बारिश हो सकती है. असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे में छिटपुट बौछारें और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। वहीं उत्तराखंड के अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है। इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश के साथ आंधी भी आ सकती है और लद्दाख के ऊपर कुछ स्थानों पर बर्फबारी होने का अनुमान है।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1655562731247013889?s=20

हिमाचल मौसम

प्रदेश में अधिकतर स्थनों पर मौसम के साफ रहने का अनुमान है। एक दो स्थान पर बादल छाए रहने की संभावना भी है। हिमाचल के कई जिलों में भारी बर्फबारी की संभावना है। अटल-टनल के पास से जाने वाले कई वाहनों को बीच में ही रोक दिया गया

बिहार मौसम

पटना समेत प्रदेश में पछुआ हवा का प्रवाह बने होने के कारण अगले पांच दिनों तक प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा। इनके प्रभाव से अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना है। पछुआ का प्रवाह 10-15 किमी प्रतिघंटा व झोंके के साथ 20-30 किमी प्रतिघंटा रहने के आसार है। पांच दिनों बाद प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमीयुक्त हवा का प्रवाह शु्रू होने से तापमान में गिरावट आएगी। सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ऊपर चढ़ने के साथ 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1655562552909369344?s=20

दिल्ली के मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को दिल्ली-NCR में आंशिक बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर हल्की वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। सोमवार से आकाश साफ हो जाएगा और तापमान बढ़ना शुरू होगा। अगले सप्ताह अधिकतम तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

नोएडा में तपती गर्मी पड़ेगी

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी का प्रकोप चल रहा है। राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है। ऐसे में नोएडा में कई घंटों तक बिजली गुल होने लगी है। 25 से अधिक सेक्टरों के साथ कई गांवों में चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की समस्या सामने आई।

उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल

मंगलवार को मौसम में उतार चढ़ाव का क्रम जारी रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार हल्के से मध्यम ऊंचे बादलों की आवाजाही बने रहने के आसार हैं। 10 मई तक तेज हवाओं व गरज चमक के साथ बूंदाबांदी व तेज बारिश होने की संभावना है। सोमवार को तेज धूप के साथ बादलों की आवाजाही बनी रही। तापमान में एक-दो डिग्री का उतार चढ़ाव संभव है।

मध्यप्रदेश का मौसम

मध्य प्रदेश में पिछले 12 दिनों से तेज बारिश हो रही है। 14 से अधिक जिलों में झमाझम बारिश हुई। बारिश, तेज हवा और ओलावृष्टि से लोग हलाकान है। मौसम विभाग का कहना है कि 8 मई तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। लगातार हो रही बारिश के कारण प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है। देश में बनी तीन मौसम प्रणालियां मध्य प्रदेश के मौसम को प्रभावित कर रही हैं, इसीलिए प्रदेश में बेमौसम तेज बारिश हो रही है।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1655513695785476096?s=20

हरियाणा में येलो अलर्ट जारी

हरियाणा-पंजाब में हुई बारिश के बाद तापमान नीचे चला गया है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा-पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ के अलावा अंबाला, भिवानी, महेंद्रगढ़, सोनीपत, में बारिश हुई। मौसम बदलने के साथ ही तापमान में भी जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। अप्रैल महीने में सिर्फ 3 दिन ही अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार गया है। न्यूनतम तापमान तो फिलहाल 18 डिग्री से नीचे चल रहा है। सुबह शाम ठंडी हवा के झोंके लोगो को गर्मी में निहाल कर रहे हैं। 3 और 4 मई को भी बारिश का येलो अलर्ट है।

आखिरकार मौसम ने यू-टर्न लिया क्यों?

तापमान में गिरावट और गर्मी पर कंट्रोल का सबसे बड़ा कारण वेस्टर्न डिस्टरबेंस रहा। मार्च और अप्रैल के महीने में 6-6 वेस्टर्न डिस्टरबेंस आए। जिसकी वजह से दो महीनों का बड़ा हिस्सा बरसात और ठंडी हवाओं के बीच गुजरा। मौसम विशेषज्ञ कहते हैं कि अगर 1 वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव के 3 दिन भी मानें तो मार्च और अप्रैल में 36 दिन सीधा प्रभाव रहा। इससे बरसात और सर्द हवाएं देखने को मिलीं।

लू लगने के लक्षणों के बारे में जानें और करें बचाव

  • शरीर अपना तापमान नियंत्रित नहीं कर पाता है और टेंप्रेचर लगातार बढ़ता है
  • शरीर का ताप बढ़ने के बाद भी पसीना बिल्कुल नहीं आ रहा होता है
  • लगातार जी-मिचलाता है और उल्टी भी हो सकती है
  • त्वचा पर लाल निशान, रैशेज या चकते दिख सकते हैं
  • दिल की धड़कने तेज रहती हैं
  • सिर में दर्द बना रहता है
  • बुखार बढ़ता चला जाता है
  • त्वचा रूखी लेकिन बहुत नर्म महसूस होती है

ध्यान रखें लू के लक्षण हो तो करें बचाव के उपाय

  • तापमान घटाने के लिये ठंडे पानी की पट्टियाँ रखें।
  • प्रभावित व्यक्ति को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में ले जाकर चिकित्सकीय परामर्श लें।
  • उसे पेय पदार्थ कच्चे आम का पना आदि पिलायें
  • व्यक्ति को छायादार जगह पर लिटायें।
  • व्यक्ति के कपड़े ढ़ीले करें।

तेज गर्मी नहीं करें ये काम

  •  धूप में खाली पेट न निकलें। पानी हमेशा साथ में रखें। शरीर में पानी की कमी न होने दें।
  •  धूप में निकलने के पूर्व तरल पदार्थ का सेवन करें।
  •  मिर्च मसाले युक्त एवं बासी भोजन न करें।
  • बुखार आने पर ठंडे पानी की पट्टियां रखें। कूलर या एयर कंडीशन से धूप में एकदम न निकले।
  •  धूप में अधिक न निकलें।

ये भी पढ़ें: EPFO- सरकार इस दिन डालेगी ब्याज का पैसा,यहां जाने कैसे कर सकते हैं घर बैठे चेक

Tags

Share this story