Aaj Ka Mausam Ka Haal: देश में हर दिन मौसम का मिजाज बदल रहा है। कहीं बारिश हो रही है तो कहीं बर्फबारी. वहीं कई राज्यों में कोल्ड डे जैसी स्थिति है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश सहित पूरा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में है. मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 4-5 दिनों इन राज्यों में तक ऐसी ही स्थिति रहेगी।
दिल्ली-NCR में घना कोहरा
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शीत लहर का प्रकोप जारी है. यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है. शुक्रवार को दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के आयानगर में न्यूनतम तापमान गिरकर 1.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था. दिन प्रति दिन दिल्ली में ठंड बढ़ती ही जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4-5 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है जबकि अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. इसके अलावा बहुत अधिक घना कोहरा छाए रहने की भी संभावना है। विजिबिलिटी 10 मीटर तक दिख सकती है। खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट ने फॉग अलर्ट जारी कर दिया है।
इन राज्यों में शीत लहर
आईएमडी के मुताबिक, पंजाब से बिहार, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा। पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीत लहर की स्थिति जारी रह सकती है। इसके अलावा मौसम विभाग ने तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर हल्की बारिश की संभावना जताई है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में जबरदस्त हिमपात का अनुमान है।
ये भी पढ़ें– Health Tips: सर्दियों में हार्ट अटैक होने का खतरा, ये लक्षण तो बिना देर किए जाएं हॉस्पिटल