बाराबंकी लाठीचार्ज के विरोध में कानपुर की सड़कों पर एबीवीपी का प्रदर्शन
कानपुर: बाराबंकी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) कार्यकर्ताओं पर हुए बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को कानपुर की सड़कों पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं का आक्रोश देखने को मिला। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।
सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता
कानपुर में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता हाथों में बैनर और झंडे लेकर सड़क पर उतरे। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई को तानाशाही करार देते हुए कहा कि छात्रों की आवाज को लाठी-डंडों से दबाया नहीं जा सकता। प्रदर्शन के दौरान "ABVP जिंदाबाद" और "छात्र विरोधी सरकार मुर्दाबाद" जैसे नारे गूंजते रहे।
Strong protest in Kanpur as ABVP activists hit the streets against the brutal lathi-charge on members in Barabanki. #ABVP #Kanpur #Barabanki #StudentProtest #YouthVoice pic.twitter.com/JFKObdKR1b
— The Vocal News (@thevocalnews) September 4, 2025
बाराबंकी की घटना से गुस्सा
गौरतलब है कि बाराबंकी के श्रीराम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में एलएलबी कोर्स की मान्यता और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के निलंबन को लेकर हुए छात्र आंदोलन में पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया था। कई छात्र गंभीर रूप से घायल हुए। इसके बाद पूरे प्रदेश में छात्र संगठन विरोध प्रदर्शन कर रहा है।
नेताओं को चेतावनी
एबीवीपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि दोषी अधिकारियों और जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज होगा। छात्रों ने साफ कहा कि वे शिक्षा माफिया और छात्रविरोधी नीतियों के खिलाफ अंतिम दम तक संघर्ष करेंगे।