Ahmedabad Plane Crash: पूर्व CM विजय रूपाणी का निधन , 100 शव बरामद, 15 डॉक्टर घायल

 
Ahmedabad Plane Crash: पूर्व CM विजय रूपाणी का निधन , 100 शव बरामद, 15 डॉक्टर घायल

गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर एक बड़ा विमान हादसा हुआ, जिसमें एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान टेकऑफ के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में अब तक 100 शव बरामद हो चुके हैं, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की भी मौत की आशंका जताई जा रही है।

भाजपा सांसद परिमल नाथवानी ने हादसे के बाद सोशल मीडिया पर रूपाणी के निधन की जानकारी दी थी, जिसे कुछ देर बाद डिलीट कर दिया गया। हालांकि विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री की मृत्यु की पुष्टि लगभग तय मानी जा रही है।

242 लोग थे विमान में सवार

लंदन के लिए रवाना हुई फ्लाइट AI-171 में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर्स शामिल थे। यात्रियों में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक शामिल थे। हादसे में अधिकतर शव बुरी तरह झुलस चुके हैं, जिनकी पहचान अब केवल डीएनए जांच से ही संभव हो पाएगी।

WhatsApp Group Join Now

डॉक्टर हॉस्टल से टकराया विमान, 15 डॉक्टर घायल

विमान अहमदाबाद सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स हॉस्टल से टकरा गया। हादसे के वक्त हॉस्टल में कई रेजिडेंट और इंटर्न डॉक्टर मौजूद थे। इस टक्कर में कम से कम 15 डॉक्टर घायल हुए हैं।

हादसे का समय और स्थान

AI-171 ने दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी थी और मात्र दो मिनट बाद, 1:40 बजे, एयरपोर्ट की दीवार और एयर कस्टम कार्गो ऑफिस के पास क्रैश हो गई। विमान के गिरते ही आसपास का इलाका धुएं और आग के गुबार से भर गया।

Tags

Share this story