Air India Crash 2025: मलबे से मिले सोने के आभूषणों का हकदार कौन? जानिए कानूनी प्रक्रिया

 
Air India Crash 2025: मलबे से मिले सोने के आभूषणों का हकदार कौन? जानिए कानूनी प्रक्रिया

नई दिल्ली। 12 जून 2025 को अहमदाबाद में क्रैश हुए एयर इंडिया के विमान AI-171 के मलबे से 70 तोले सोना (करीब 800 ग्राम), ₹80,000 नकद, भगवद गीता की एक प्रति और कुछ पासपोर्ट बरामद किए गए। इन वस्तुओं को फिलहाल सरकारी सुरक्षा में रखा गया है, लेकिन अब बड़ा सवाल ये उठ रहा है — इनका असली दावेदार कौन है?

कैसे तय होगा सोने का असली मालिक?

सरकार ने स्पष्ट किया है कि DNA मिलान, दस्तावेजी प्रमाण और उत्तराधिकार कानूनों के तहत ही संपत्ति किसी को सौंपी जाएगी। हादसे में 241 यात्री और 28 ज़मीन पर मौजूद लोग मारे गए थे, इसलिए पहचान की प्रक्रिया बेहद सावधानी से हो रही है।

DNA टेस्ट और दस्तावेज का मिलान

  • यात्रियों के परिजनों से DNA सैंपल लेकर उनका मिलान किया जा रहा है।

  • बरामद सामानों के साथ मिले पासपोर्ट, टिकट, और खरीद रसीदें भी मिलान में मदद करेंगी।

  • अगर कोई परिजन रसीद या फोटो प्रूफ देता है, तो प्रक्रिया तेज हो सकती है।

कानूनी उत्तराधिकारी की पहचान कैसे होगी?

  • हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम के तहत संपत्ति बेटे, बेटी, पत्नी आदि को मिलेगी।

  • मुस्लिम यात्रियों के लिए शरीयत कानून लागू होगा।

  • ईसाई या पारसी यात्रियों के लिए Indian Succession Act 1925 का पालन किया जाएगा।

अगर कोई दावेदार नहीं मिला तो?

  • ऐसी संपत्ति Unclaimed Property मानी जाती है।

  • भारत में इसे 7 साल तक सरकारी सुरक्षा में रखा जाता है।

  • इसके बाद यह संपत्ति सरकारी खजाने में जमा हो जाती है।

अब तक कितनों की हुई पहचान?

अब तक 162 शवों की पहचान DNA से हो चुकी है और बरामद सामान लौटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अगर कोई व्यक्ति जानबूझकर बरामद वस्तुएं छुपाता है, तो IPC की धारा 403 और 406 के तहत आपराधिक मामला दर्ज हो सकता है।

WhatsApp Group Join Now

Tags

Share this story