एअर इंडिया ने 15% अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में की कटौती, प्लेन हादसे के बाद बड़ा फैसला

अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया के प्लेन क्रैश और लगातार सामने आ रही तकनीकी खामियों के चलते एयर इंडिया एक बार फिर चर्चा में है। हादसे के बाद कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय सेवाओं में 15% कटौती करने का बड़ा फैसला लिया है, जो 20 जून 2025 से लागू होगा।
एअर इंडिया की सेवाओं में कटौती की वजह
कंपनी ने बताया कि यह फैसला यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है। इसके पीछे तीन मुख्य कारण बताए गए हैं:
-
अहमदाबाद प्लेन क्रैश (12 जून)
-
DGCA द्वारा बोइंग 787 विमानों की जांच
-
मिडिल ईस्ट में चल रहा तनाव और सुरक्षा समीक्षा
कंपनी अपने बोइंग 787-8/9 और बोइंग 777 विमानों की तकनीकी जांच कर रही है। DGCA ने सख्त सुरक्षा ऑडिट के निर्देश जारी किए हैं।
प्रभावित यात्रियों को मिलेगा पूरा रिफंड
एअर इंडिया ने स्पष्ट किया है कि इस कटौती से जिन यात्रियों की बुकिंग प्रभावित होगी, उन्हें पूर्ण रिफंड मिलेगा। साथ ही वैकल्पिक यात्रा विकल्प भी दिए जाएंगे।
AI171 हादसे में गईं 297 जानें
12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट AI171 क्रैश हो गई थी। इस हादसे में 242 यात्रियों और 55 क्रू मेंबर्स में से 297 में से 296 लोगों की मौत हुई थी। यह हादसा देश के सबसे बड़े विमान हादसों में से एक था।
1 हफ्ते में 80 से ज्यादा उड़ानें रद्द
इस हादसे के बाद एयर इंडिया को कई तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। बीते एक हफ्ते में 80 से अधिक उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। यात्रियों में बोइंग विमान को लेकर डर का माहौल है, जिससे कंपनी की छवि को झटका लगा है।