Air India हादसे में नया खुलासा: अहम पुर्ज़ा दो बार बदला, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम?
नई दिल्ली, 12 जून को अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुए एअर इंडिया के बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान VT-ANB को लेकर Aircraft Accident Investigation Bureau (AAIB) की प्रारंभिक रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, विमान का Throttle Control Module (TCM) पिछले छह वर्षों में दो बार बदला गया था — पहली बार 2019 में और दूसरी बार 2023 में।
क्या होता है Throttle Control Module (TCM)?
TCM फ्लाइट का एक क्रिटिकल सिस्टम होता है, जिसमें फ्यूल कंट्रोल स्विच भी शामिल रहते हैं। ये स्विच इंजन में ईंधन प्रवाह को नियंत्रित करते हैं। हादसे के वक्त फ्यूल कंट्रोल स्विच का अचानक बंद हो जाना, अब इस पूरे क्रैश की जांच का केंद्र बिंदु बन गया है।
बदलाव बोइंग के निर्देश पर हुआ था
2019 में बोइंग ने निर्देश दिया था कि कुछ विमानों में TCM बदला जाए। एअर इंडिया ने इस निर्देश का पालन करते हुए VT-ANB विमान में दो बार यह बदलाव किया — पहली बार 2019 और दूसरी बार 2023 में।
AAIB रिपोर्ट के प्रमुख बिंदु:
-
TCM को दो बार बदला गया है।
-
फ्यूल कंट्रोल स्विच फेल होने की सीधी वजह TCM नहीं मानी गई है।
-
लेकिन यह जांच का अहम पहलू बना हुआ है कि उड़ान के दौरान यह स्विच कैसे खुद-ब-खुद बंद हुआ।
ALPAI ने उठाए सवाल
Airline Pilots Association of India (ALPAI) ने जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठाए हैं। संगठन ने कहा कि शुरुआत से ही जांच पायलट की गलती की ओर संकेत करती दिख रही है, जबकि तकनीकी पहलुओं की पूरी छानबीन होनी चाहिए।
ALPAI ने सरकार और जांच एजेंसियों से मांग की है कि फैक्ट-बेस्ड और निष्पक्ष जांच हो, ताकि किसी निर्दोष को दोषी न ठहराया जाए और भविष्य में ऐसे हादसे दोबारा न हों।