Air India की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में तकनीकी झटका, पेरिस, लंदन और मुंबई रूट पर रद्द की गई फ्लाइट्स

एअर इंडिया की अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाएं मंगलवार को बड़े तकनीकी झटके से प्रभावित रहीं। दिल्ली-पेरिस, अहमदाबाद-लंदन, और सैन फ्रांसिस्को-मुंबई रूट की फ्लाइट्स को तकनीकी खराबी और सुरक्षा कारणों से रद्द करना पड़ा, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।
दिल्ली से पेरिस: AI 143 उड़ान रद्द
दिल्ली से पेरिस जाने वाली फ्लाइट AI 143 को मंगलवार को उड़ान से ठीक पहले रद्द कर दिया गया। एयरलाइन ने बयान में कहा कि "उड़ान से पूर्व अनिवार्य जांच" के दौरान समस्या सामने आई, जिसके चलते यह निर्णय लिया गया। इसके जवाब में बुधवार को पेरिस से दिल्ली लौटने वाली फ्लाइट AI 142 को भी रद्द कर दिया गया है।
यात्रियों को होटल और रिफंड की पेशकश
एअर इंडिया ने यात्रियों को वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था, होटल में ठहराव, और फुल रिफंड या मुफ्त री-शेड्यूलिंग की सुविधा देने की घोषणा की है। कंपनी ने असुविधा के लिए खेद भी जताया।
Air India Spokesperson says, "Flight AI143 from Delhi to Paris of 17 June has been cancelled. The mandatory pre-flight checks identified an issue which is being presently addressed. However, in view of the flight coming under the restrictions on night operations at Paris Charles…
— ANI (@ANI) June 17, 2025
अहमदाबाद-लंदन फ्लाइट AI 159 भी कैंसिल
अहमदाबाद से लंदन जाने वाली फ्लाइट AI 159 (Boeing 788) को भी रद्द कर दिया गया। यह फ्लाइट दोपहर 1:10 बजे रवाना होनी थी लेकिन एयरक्राफ्ट उपलब्ध न होने के चलते उड़ान को रद्द करना पड़ा।
एअर इंडिया के अनुसार, एयरस्पेस पाबंदियों और सुरक्षा चेकिंग के कारण शेड्यूल प्रभावित हुआ।
सैन फ्रांसिस्को से मुंबई: इंजन खराबी के कारण रोकी गई उड़ान
Boeing 777-200LR विमान को सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जाना था, लेकिन बाएं इंजन में तकनीकी खराबी आने के कारण उसे कोलकाता में ही रोक दिया गया। यह फ्लाइट सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात 12:45 बजे पहुंची थी।