देशभर में एयरटेल नेटवर्क ठप, कॉल और इंटरनेट सेवाएं प्रभावित

 
देशभर में एयरटेल नेटवर्क ठप, कॉल और इंटरनेट सेवाएं प्रभावित

नई दिल्ली। सोमवार दोपहर देशभर में एयरटेल नेटवर्क अचानक ठप हो गया, जिससे लाखों यूज़र्स को परेशानी का सामना करना पड़ा। आउटेज ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म Downdetector के मुताबिक, यूज़र्स ने सबसे ज्यादा मोबाइल कॉलिंग (56%) से जुड़ी समस्या दर्ज की। इसके अलावा 26% यूज़र्स को मोबाइल इंटरनेट और 18% को नो नेटवर्क की दिक्कत झेलनी पड़ी।

यह दिक्कत दोपहर करीब 3:30 बजे से तेज़ी से बढ़ी और कुछ ही समय में शिकायतों की संख्या 3000 के पार पहुंच गई। प्रभावित शहरों में दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, कोलकाता, सूरत, नागपुर और हैदराबाद शामिल हैं।

एयरटेल का बयान और पोस्ट डिलीट

कंपनी की ओर से बयान जारी करते हुए कहा गया, “हम नेटवर्क आउटेज की समस्या का सामना कर रहे हैं। हमारी टीम इसे जल्द से जल्द बहाल करने के लिए काम कर रही है। हुई असुविधा के लिए खेद है।” हालांकि, यह पोस्ट कुछ समय बाद हटा दी गई।

WhatsApp Group Join Now

सोशल मीडिया पर यूज़र्स की नाराज़गी

नेटवर्क ठप होने से परेशान ग्राहकों ने X (पूर्व में ट्विटर) पर शिकायतें दर्ज कराई। कई यूज़र्स ने मीम्स और व्यंग्यात्मक पोस्ट शेयर किए, जिससे सोशल मीडिया पर यह मुद्दा ट्रेंड करने लगा।

Tags

Share this story